आज का वृषभ राशिफल 15 मार्च 2024: आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे

वृषभ– आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा. आज आप अपनी नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है. यदि ऐसा किया तो, आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है. यदि जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है.
लव राशिफल– लव लाइफ में चल रहा तनाव कम होगा. अपनी हर डिज़ायर को पार्टनर के सामने जाहिर करेंगे. एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा. लव से लेकर लस्ट तक की इच्छा पूरी होगी.

हेल्थ राशिफल– आज आप स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगी. इस दिन सेल्फ केयर पर ध्यान दें. ध्यान में गहराई से उतरें. इससे न केवल आपके मन का उपचार होता है, बल्कि थके हुए शरीर को भी सुधारता है. आज प्रकृति के साथ नाचें, समय बिताएं. हरियाली के बीच समय बिताएं. धरती मां की गोद को आपका ख्याल रखने दें.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—श्वेत

वृषभ राशि के लिए आज का आर्थिक राशिफल
वृष राशि के लोगों को आज हर मामले में संभलकर चलने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में अधिकारी से अनबन हो सकती है. आप अपने कार्य कौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. आप अपने परिवार के लिए घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं और ऐसा करने से आपका मन प्रसन्‍न होगा.

शुक्रवार को करें ये उपाय
धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है. अतः शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करें. इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >