Aaj Ka Tula Rashifal 30 January 2026: आज का दिन रहेगा बेहद खास, धार्मिक यात्रा और मांगलिक कार्यों की बनेगी योजना

Aaj Ka Tula Rashifal 30 January 2026: आज 30 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में सुख और संघर्ष का मिला-जुला प्रभाव लेकर आई है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध के साथ मकर राशि में चतुर्थ भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जो सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. वहीं चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में उपस्थिति भाग्य का साथ दिलाएगी. शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान होकर आपके कर्म और आय के स्रोतों को प्रभावित कर रहे हैं.

Aaj Ka Tula Rashifal 30 January 2026: तुला राशि: चतुर्थ भाव के शुक्र और बुध सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे, वहीं भाग्य के चंद्रमा और गुरु की कृपा से धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और परिवार में चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा.

आज का राशिफल

करियर-बिजनेस: चतुर्थ भाव में ग्रहों की चौकड़ी भूमि, भवन या वाहन से जुड़े बिजनेस में बड़ा लाभ दिला सकती है. नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन आपकी कार्यकुशलता से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. गुरु-चंद्र का भाग्य भाव में होना पदोन्नति के रास्ते खोलेगा. मकर राशि में स्थित ग्रह आपके चतुर्थ भाव में होकर ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं. वर्क फ्रॉम होम या रियल एस्टेट, वाहन, भूमि से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी. नौकरी बदलने से पहले पारिवारिक स्थिति पर विचार जरूरी है.

रिलेशनशिप (परिवार): मकर राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का आपके चतुर्थ भाव में होना घर में सक्रियता बढ़ाएगा. माता के स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या संपत्ति से जुड़ी चर्चा संभव है.चंद्रमा और बृहस्पति मिथुन में नवम भाव से पिता, गुरु या बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक या पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है. शनि मीन में षष्ठ भाव होने से घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य या रोजमर्रा की परेशानियों पर ध्यान देना पड़ेगा. केतु सिंह में एकादश भाव से मित्र या रिश्तेदार अपेक्षा से कम सहयोग दे सकते हैं, इसलिए अधिक उम्मीद न रखें.

लव लाइफ: शुक्र प्रदोष व्रत आपकी लव लाइफ के लिए वरदान साबित होगा. यदि पार्टनर के साथ मनमुटाव था, तो आज वह दूर होगा. जीवनसाथी के साथ घर की सुख-शांति पर चर्चा होगी. अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है. चंद्रमा और बृहस्पति मिथुन में नवम भाव से दूर स्थान या अलग पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में समझदारी और सम्मान की भावना मजबूत होगी.

स्वास्थ्य: शनि की स्थिति के कारण पाचन तंत्र या कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. अत्यधिक तनाव लेने से बचें. मंगल के प्रभाव से आप ऊर्जावान तो रहेंगे, लेकिन योग और ध्यान के बिना मानसिक शांति मिलना कठिन होगा.

सावधानी: मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति के कारण पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है. घर के मामलों में अपनी जिद न थोपें और बड़ों की सलाह का सम्मान करें. यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें.

पंचांग अनुसार आज शुक्रवार का विशेष उपाय:


आज प्रदोष काल में भगवान शिव को सफेद पुष्प और चावल अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे पारिवारिक तनाव कम होगा.

नोट: आज माता या किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा.

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: ब्लू

Also Read :- Saptahik Rashifal: 01 से 07 फरवरी के बीच इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

Also Read :- Aaj Ka Panchang 30 January 2026: आज शुक्र प्रदोष व्रत पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शिव पूजा की विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >