तुला राशिफल 6 फरवरी 2026: आर्थिक मामलों में रहें सवाधान, भूलकर भी न करें ये गलती

Aaj Ka Tula Rashifal 06 Febuary 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, लव लाइफ और नई तकनीक में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Tula Rashifal 06 Febuary 2026: तुला राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है.राशि स्वामी शुक्र का राहु के साथ गोचर खर्चों में अचानक बढ़ोतरी कर सकता है. आज सेहत का थोड़ा ख्याल रखें, मौसम के कारण थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है. दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने-फिरने में ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है. खर्चों पर लगाम लगाना आज बहुत जरूरी है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का राहु के साथ गोचर बिजनेस में अचानक खर्चे बढ़ा सकता है. ऑफिस में आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिससे आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। कोई नई डील फाइनल करते समय बजट का ध्यान रखें, वरना महीने के अंत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

लव लाइफ: शुक्र-राहु की युति पार्टनर के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन पर भारी खर्च करा सकती है. लव लाइफ में रोमांच तो रहेगा, लेकिन दिखावे के चक्कर में अपना बजट न बिगाड़ें. पार्टनर के साथ संवाद करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो.

हेल्थ: मौसम में बदलाव और ग्रहों की स्थिति के कारण आपको वायरल बुखार या कमजोरी महसूस हो सकती है. खान-पान में लापरवाही न बरतें. आज आपको अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, वरना भविष्य में घुटनों या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है.

सावधानी: खर्चों पर लगाम लगाना आज आपकी सबसे बड़ी चुनौती और जरूरत है.

उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें।

शुभ अंक-3.
शुभ रंग- आसमानी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

Published by: Ranjan Kumar

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >