Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: तुला राशि वालों के आज ऑफिस में बढ़ेगा रूतबा, शुक्र की कृपा से रियल एस्टेट और बिजनेस में होगा उछाल

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज ग्रहों का अद्भुत जमावड़ा मकर राशि में लगा है. सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र चारों मकर राशि में एक साथ बैठकर करियर और अनुशासन पर प्रभाव डाल रहे हैं. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में है, जो भावनाओं को बढ़ाएगा. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि देव मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: तुला राशि (Libra): राशि स्वामी शुक्र का मकर में गोचर आपको हर काम में सफलता और कॉन्फिडेंस देंगे. आज का दिन शानदार है और आपको लगभग हर काम में सफलता मिलेगी. आप अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. हालांकि, शादीशुदा लोगों को छोटी-मोटी चुनौतियों या बहस का सामना करना पड़ सकता है.

आज का राशिफल

करियर-बिजनेस: चौथे भाव का चतुर्ग्रही योग प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में बड़ी ग्रोथ दिखा रहा है. ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन शुक्र की कृपा से परिणाम आपके पक्ष में आएंगे.

लव लाइफ- कार्यक्षेत्र की व्यस्तता का असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. शाम के समय पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का वादा पूरा करें वरना मनमुटाव हो सकता है.

स्वास्थ्य- आज आपको सीने में भारीपन या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हो सकती है. प्राणायाम और ताजी हवा में टहलना आपके फेफड़ों के लिए अच्छा रहेगा.

सावधानी: घर और ऑफिस के बीच तालमेल बिठाएं. प्रॉपर्टी से जुड़े कागजों पर बिना पढ़े साइन न करें.

उपाय: मंदिर में सफेद फूलों का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

शुभ अंक-3.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >