आज का सिंह राशिफल 19 मार्च 2024: नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे

सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे. यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे. नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे.

लव राशिफल– आज साथी को उत्तेजित करने के लिए जी तोड़ कोशिश करनी होगी. मुश्किल से उनका मूड बनाने में सफल होंगे. सिंगल खुद को स्थिर और मैच्योर फील करेंगे.

हेल्थ राशिफल-चाहे आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक कार्य के लिए तैयार हों, अपनी हेल्थ और वेलनेस का ध्यान रखना न भूलें. आरामदेह स्नान या ध्यानपूर्ण सैर के लिए समय निकालें. इससे तनाव को दूर रखने और अपनी स्ट्रेंथ को नवीनीकृत करने में मदद मिल सकती है. फास्ट फूड के सेवन से बचें. पौष्टिक भोजन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें.
शुभ अंक—7
शुभ रंग—पिंक
सिंह राशिफल वालों के लिए आर्थिक राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज करियर और कारोबार के मामले में दिन सफलता से भरा होगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी और किस्‍मत आपका साथ देगी. धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और अचानक से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. शाम के के वक्‍त आपको खुशी का कोई समाचार मिल सकता है.

मंगलवार को करें ये उपाय
अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें. अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें. साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >