Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों का काफी खर्चा भी हो सकता है, जानें 31 जनवरी 2024 का राशिफल

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है. विशेष रूप से जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है. किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है. आपको किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए. दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा. प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे. इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा. नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें.
 

लव राशिफल–  दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं. प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे.

लकी नंबर – 1
 लकी कलर – हरा

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >