Aaj ka Singh Rashifal 30 march 2024: करियर को लेकर नई संभावनाएं साफ होती जाएंगी‌

सिंह- जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है. आज आप शत्रुओं को परास्त करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आज विजयी होंगे. ऑफिस में विनम्रता और विवेक से काम लें. आपके घर में अतिथि का आगमन संभव है. करियर को लेकर नई संभावनाएं साफ होती जाएंगी‌. समाज में सम्मान मिलेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाले हैं.

लव राशिफल

आज पार्टनर कहीं बाहर घूमने जाने के लिए डिमांड कर सकते हैं. आज प्रेमी जोड़े प्रसन्न रहेंगे. आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देकर उन्हें खुश कर सकते हैं. शादी के बारे में विचार कर सकते हैं.

हेल्थ राशिफल

पार्टनर को सेहत की समस्या हो सकती है. काम और आराम के बीच स्वस्थ संतुलन बनाए रखें. दिनभर में कुछ वक्त खुद के लिए भी अवश्य निकालें. बीपी कि समस्या है और दवा लेते हैं तो इसमें कोताही ना बरतें, नुकसान हो सकता है.

शुभ अंक—9
शुभ रंग—पिंक

Aaj Ka Rashifal,30 मार्च 2024

सिंह राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

नौकरी और व्यापार दोनों में आज कंपिटिशन रहेगी. करियर को लेकर नए डिसिजन लेंगे, जो आर्थिक तौर पर आपको फायदा देंगे. आज कुछ आवश्यक चीजों की खरीदारी में धन खर्च होगा. आज ऐशे आराम कि कुछ चीजों पर पैसे खर्च होंगे, जो बाद में चलकर ज्यादा फायदा नहीं देंगे.

शनिवार के दिन जरूर करें इन चीजों का दान

शनिवार के दिन कुछ चीजों के दान करने से शनि दोष कम होता है और शनि महाराज कि कृपा बनी रहती है. आज शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करने से आपके जीवन की समस्याएं कम होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >