Aaj ka Singh Rashifal 29 march 2024: आप किसी स्पेशल इंसान को लेकर ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं

सिंह- सिंह राशि के जातक आज कई योजनाएं बना सकते हैं. खुद पर काबू करने की कोशिश करें, इससे सफलता हाथ लग सकती है. आज देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है. अगर कहीं यात्रा का प्लान बनता है तो ये आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद साबित होने वाली है. ध्यान रहे आज अत्यधिक क्रोध से आपका कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है, वाणी और क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है.

लव राशिफल

आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा. आप किसी स्पेशल इंसान को लेकर ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं. आज किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता सता सकती है. रोमांस बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे.

हेल्थ राशिफल

कन्या राशि के जातकों को ये सलाह दी जाती है कि स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें. आज आप किसी स्वास्थ्य समस्या के होने पर घरेलू चिकित्सा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बीपी के मरीजों को आज ज्यादा उत्साहित नहीं होने की सलाह दी जाती है.

शुभ अंक—5
शुभ रंग—नीला

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

सिंह राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

परिवार के सदस्यों के साथ शॉपिंग के लिए बाहर जा सकते हैं. आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा. आज आप धार्मिक कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं.

शुक्रवार के दिन ना करें ये उपाय

शुक्रवार के दिन सफेद चावल का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है. इसके साथ आज ये भी सलाह दी जाती है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को चावल अर्पित करें. चीडियों को दाना खिलाएं, आपके लिए आज का दिन अच्छा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >