Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों की मान-यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 8 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 October 2025: आज 8 अक्टूबर का दिन करियर, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है. सितारे अनुकूल हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक संपर्क में मजबूती मिलेगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सकारात्मक सोच और धैर्य से आप दिन भर लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.

Aaj Ka Rashifal 8 October 2025: आज बुधवार 8 अक्टूबर का दिन आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच का फल देगा. यह समय नए अवसरों और लाभकारी परिस्थितियों का संकेत देता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आर्थिक मामलों में सुधार होगा और पुराने उलझे हुए काम पूरे होने की संभावना है. ध्यान और संयम से दिन लाभकारी बनेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

मेष: सुख-सुविधा और आर्थिक लाभ के संकेत

मेष: इस महीने सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. व्यापारिक यात्राएँ लाभप्रद सिद्ध होंगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. पुराने विवाद या विपरीत परिस्थितियाँ सुधरेंगी. प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा, लोकप्रियता बढ़ेगी और अधूरे काम पूरे होंगे.

वृष: परिश्रम और सफलता का माहौल

वृष: परिश्रम और सतत प्रयास से जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और सोचा हुआ कार्य सफल होगा. मान-यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उपहार या पुरस्कार मिलने के योग बनेंगे. नए कार्यों में लाभ का आरंभ होगा.

मिथुन: रोजगार और परिवार का सहयोग

मिथुन: रोज़गार और उद्योग-व्यापार में सफलता मिलेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहायता प्राप्त होगी. मन प्रसन्न रहेगा, शुभ संदेश और सद्भावनाएं प्राप्त होंगी. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय भी होगा.

कर्क: विद्या, बुद्धि और नए अवसर

कर्क: विद्या और बुद्धि का विकास होगा. परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता संभव है. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नए लोगों से परिचय लाभप्रद रहेगा, जिससे भविष्य में अवसर बनेंगे.

सिंह: परिश्रम से व्यवसाय और परिवार में लाभ

सिंह: कठिन परिश्रम से आजीविका में सफलता मिलेगी. आत्मबल और कर्मबल बढ़ेंगे. विपरीत परिस्थितियाँ सुधरेंगी, बिगड़ा काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ होंगे और परिवार के साथ भ्रमण या मनोरंजन के साधन बनेंगे.

कन्या: नौकरी, व्यापार और नई आशाएं

कन्या: नौकरी और व्यापार में सुधार होगा. नई आशाएँ जागेंगी. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनार्जन के अवसर बढ़ेंगे, नौकरी में उल्लास रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला: परिस्थितियों में सुधार और आर्थिक संतुलन

तुला: परिस्थितियों में सुधार होगा. नौकरी में बदलाव की संभावना है. परिश्रम से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक संतुलन बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं.

वृश्चिक: स्वास्थ्य, नौकरी और राजनीतिक प्रभाव

वृश्चिक: स्वास्थ्य में सतर्कता आवश्यक है. राजनीतिक संपर्क और प्रभाव बढ़ेंगे. चिंतित मनोरथ सिद्ध होंगे. नौकरी में शुभ परिवर्तन होंगे, आर्थिक लाभ संभव है और मित्र-परिवार का सहयोग मिलेगा.

धनु: आत्मविश्वास और रुके कामों में प्रगति

धनु: आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए कार्य प्रगति करेंगे. सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए बड़ी योजना को साकार करने का अवसर मिलेगा.

मकर: आजीविका में सुधार और पारिवारिक सुख

मकर: आजीविका से जुड़ी चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार आएंगे. पारिवारिक सुख-साधन बढ़ेंगे और विरोधियों पर विजय संभव है.

कुंभ: लाभकारी प्रयास और स्वावलम्बन

कुंभ: लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वावलम्बन और स्वाभिमान बढ़ेंगे. आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी अधिक होंगे. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.

मीन: चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति और परिवार में महत्वपूर्ण कार्य

मीन: चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर आएगा. धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >