Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी सफलता और किसे करनी होगी मेहनत, जानें आज 20 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: आज का राशिफल 20 अगस्त 2025 सभी राशियों के जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है. जहां कुछ लोगों को प्रेम और परिवार से खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ के सामने आर्थिक और कार्यक्षेत्र की चुनौतियां रहेंगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आपकी राशि पर कैसा रहेगा आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal 20 August 2025: आज 20 अगस्त 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए खास साबित होगा. कुछ जातकों को करियर और धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे, वहीं कुछ को धैर्य और संयम से काम लेना होगा. आइए जानते हैं  प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल आपके लिए क्या संदेश लाया है.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. करियर में नई शुरुआत की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. सेहत सामान्य रहेगी.

ये भी पढ़ें: आज 20 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ समय और पावन योग

वृष राशि (Taurus)

आज धैर्य और संयम से काम लें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है.

मिथुन राशि (Gemini)

शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. नए अवसर हाथ लगेंगे और यात्रा से लाभ होगा.

कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें. घर-परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा.

सिंह राशि (Leo)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)

दिन मिला-जुला रहने वाला है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. कामकाज में सफलता पाने के लिए धैर्य और प्रयास जरूरी होगा. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

तुला राशि (Libra)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं. सामाजिक कार्यों में आपकी सराहना होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा से लाभ होगा.

मकर राशि (Capricorn)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. धन खर्च अधिक हो सकता है. परिवार में पुराने विवाद का समाधान मिलेगा. मित्रों का सहयोग आपके काम आएगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके लिए नए अवसर सामने आएंगे. साझेदारी के काम में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

मीन राशि (Pisces)

आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आय में बढ़ोतरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >