Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आएगा आज का दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि का 19 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज का राशिफल बताता है कि बुधवार 19 नवंबर को ग्रह-नक्षत्र कई राशियों के लिए शुभ फल दे रहे हैं. मेहनत का फल मिलने के योग हैं, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है. चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आपके सितारे आज क्या संकेत दे रहे हैं और दिन किस दिशा में ले जाएगा.

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज बुधवार 19 नवंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ रहा है. कुछ लोगों को करियर में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य या रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत है. जानिए जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा — मेष से मीन तक.

मेष – आज आपको पुराने तनाव और परेशानियों से राहत मिलेगी. सुख-सुविधाओं के साधन बनेंगे, आर्थिक लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

वृष – मेहनत और प्रयास से जटिल काम आसान होंगे. कामकाज का माहौल अनुकूल रहेगा, सोचा हुआ काम पूरा होगा. मान-सम्मान और पुरस्कार मिलने की संभावना है. नए काम में लाभ होगा.

मिथुन – नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. माता-पिता और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. शुभ संदेश और सदभावनाएं मिलेंगी. घर में जरूरी चीज़ों का संचय होगा.

कर्क – विद्या और प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी.

सिंह – कठिन परिश्रम से कामकाज में सफलता मिलेगी. आत्मबल और कर्मबल बढ़ेगा. विपरीत परिस्थितियां सुधरेंगी और व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार के साथ मनोरंजन और यात्रा के अवसर बनेंगे.

कन्या – नौकरी या व्यापार की स्थिति बेहतर होगी. नई उम्मीदें जागेंगी. धैर्य और साहस से सभी काम पूरे होंगे. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला – परिस्थितियों में सुधार होगा. नौकरी में बदलाव या सुधार की संभावना है. समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रख पाएंगे.

ये भी पढ़ें: आज 19 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

वृश्चिक – स्वास्थ्य का ध्यान रखें. राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. नौकरी में बदलाव और आर्थिक लाभ होंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा.

धनु – आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके काम आगे बढ़ेंगे. सामाजिक या राजनीतिक काम में मौका मिलेगा. बड़े योजनाओं को पूरा करने में सहयोग मिलेगा.

मकर – आजीविका की चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य सफल होंगे. बच्चों से खुशखबरी मिलेगी. परिवार में सुख और विरोधियों पर विजय मिलेगी.

कुंभ – लाभकारी प्रयास सफल होंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. आमदनी बढ़ेगी, घर में सुख-शांति रहेगी.

मीन – चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. मेहनत का फल मिलेगा. कामकाज में प्रशंसा मिलेगी. धैर्य और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >