Aaj Ka Rashifal Upay: मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज 16 दिसंबर को अपनाएं ये छोटे-छोटे उपाय, मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal Upay: आज 16 दिसंबर का दिन ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार छोटे-छोटे धार्मिक उपाय करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन राशि के लिए आज कौन-सा देवी-देवता आपकी कृपा पाने के लिए खास हैं और क्या उपाय करें.

मेष: आज हनुमान जी की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं. किसी संकट या बाधा का सामना करना हो तो हनुमान मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा.

वृषभ: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई अर्पित करें. धन-संपत्ति के मामलों में लाभ के संकेत हैं.

मिथुन: गणेश जी को दूर्वा और हल्दी चढ़ाएं. कार्यों में सफलता और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.

कर्क: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अनुकूल है.

सिंह: सूर्य देव को जल अर्पित करें, मान-सम्मान और ऊर्जा में वृद्धि होगी.

कन्या: हरे वस्त्र पहनें और गाय को चारा दें. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

ये भी देखें: आज 16 दिसंबर का मूलांक 1 से 9 का मूलांक भविष्यफल, जानें आज कौन सा नंबर देगा लाभ

तुला: मां दुर्गा का ध्यान और फूल अर्पित करें. संकटों से बचाव मिलेगा.

वृश्चिक: शिव मंत्र का जप लाभकारी रहेगा, नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.

धनु: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, भाग्य आपका साथ देगा.

मकर: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें. जीवन में बाधाएं कम होंगी.

कुंभ: जरूरतमंद को काले तिल दान करें, शनि दोष कम होगा.

मीन: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें, मनोकामनाएं पूरी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >