Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: सावन पूर्णिमा से पहले वृष और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातः 09:09 बजे तक रहेगी, जिसके उपरांत सावन पूर्णिमा का पावन पर्व आरंभ हो रहा है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आइए जानें सभी 12 राशियों का हाल.

मेष राशि का आज का राशिफल

परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और किसी यात्रा से विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. मन की पुरानी चिंताएं समाप्त होंगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे. व्यापारिक मामलों में लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है और आपकी सेहत भी उत्तम रहेगी. हालांकि, बातचीत के दौरान अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 2

वृष राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ है, धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और शत्रु परास्त रहेंगे. व्यापार में परिस्थितियां पूरी तरह आपके अनुकूल रहेंगी.

शुभ रंग: गेरुआ, शुभ अंक: 9

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. सेहत को लेकर सतर्क रहें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. वाद-विवाद से दूर रहें और किसी भी निर्णय में अत्यधिक भावुक होने से बचें. धन के लेन-देन में धोखा मिलने की आशंका है, व्यापार में भी सावधानी बरतें.

शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 6

कर्क राशि का आज का राशिफल

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम संवर जाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. हालांकि, आज लंबी दूरी की यात्रा करने से परहेज करें. जरूरी टिप: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 4

सिंह राशि का आज का राशिफल

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा. बातचीत करते समय अपने संयम को न खोएं और सोच-समझकर ही अपनी बात रखें.

शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 4

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज आपका मन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. धन लाभ के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र और परिवार में अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखें और परिजनों की सलाह से ही काम करें. शत्रु शांत रहेंगे. आज व्यवसाय से जुड़ी किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें.

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 7

तुला राशि का आज का राशिफल

परिवार के पुराने मुद्दे सुलझेंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी. हालांकि, प्रियजनों के साथ छोटी बात पर अनबन हो सकती है. उतावलेपन में आकर किसी को भी पैसा उधार न दें, वरना नुकसान हो सकता है. कारोबार में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है.

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

करियर और बिजनेस में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे. यह समय अपने कौशल और ज्ञान को निखारने का है. भविष्य के लिए नई योजनाएं तैयार करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निवेश न करें. व्यापार में अधिक ध्यान देने की जरूरत है; रिश्तेदारों के साथ मिलकर साझेदारी में काम करने से बचें.

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 4

धनु राशि का आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है, किसी से वाद-विवाद या झगड़ा हो सकता है. कर्ज या उधार लेकर कोई नया काम शुरू न करें. यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन में मतभेद न बढ़ने दें और खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें. व्यापारिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8

मकर राशि का आज का राशिफल

अज्ञात कारणों से मन में बेचैनी रह सकती है, लेकिन परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. जो कार्य हाथ में लिया है, उसे एकाग्रता से पूरा करें. दूसरों की बातों या विचारों पर ज्यादा ध्यान न दें. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है. व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं.

शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 3

कुंभ राशि का आज का राशिफल

दूर स्थान या किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आज कोई भी बड़ा व्यापारिक सौदा करने से बचें और अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरों के अच्छे सुझावों को स्वीकार करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है.

शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 5

मीन राशि का आज का राशिफल

भाग्य की अनुकूलता से जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी. समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. व्यापार में धन लाभ के उत्तम अवसर मिलेंगे. हालांकि, भौतिक सुखों पर खर्च बढ़ सकता है. अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल न करें.

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 5


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >