Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: आज साल के पहले दिन वृष और तुला राशि वाले सेहत को लेकर रहें सावधान, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: आज 1 जनवरी 2026, गुरुवार को साल की शुरुआत कई शुभ और सावधानी वाले संकेतों के साथ हो रही है. ग्रहों की चाल के अनुसार वृष और तुला राशि को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, जानें सभी राशियों का हाल.

Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: आज दिनांक 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार, नए वर्ष की शुरुआत कई शुभ ज्योतिषीय संयोगों के साथ हो रही है. साल 2026 का पहला दिन है और ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहेगा. आज चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं, जिससे गौरी योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही शश योग भी सक्रिय है, जिसे धन, संपत्ति और स्थायित्व के लिए शुभ माना जाता है.

आज धनु राशि में शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध की युति बन रही है, जिससे चतुर्ग्रही योग बन रहा है. वहीं गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. इन सभी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं कि आज मेष से लेकर मीन राशि तक का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साह और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. प्रेम जीवन में तालमेल बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम लाभकारी होगा.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: हरा

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और पेशेवर दृष्टि से अनुकूल रहेगा. पुराने अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. प्रेम जीवन में संवाद बढ़ेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: पीला

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम जीवन में समझदारी से काम लेने की जरूरत है. परिवार में तालमेल बनाए रखें. पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सफेद

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: सुनहरा

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और योजनाओं के लिहाज से अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम जीवन में संवाद जरूरी रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला

ये भी पढ़ें: आज साल के पहले दिन कर्क राशि करें दूध अर्पित, मकर राशि करें मंत्र जाप, मेष से लेकर मीन राशि के जातक करें ये ज्योतिषीय उपाय

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के लिए आज का दिन संतुलन और सामंजस्य का रहेगा. कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. सेहत को लेकर सर्तक रहें.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: गुलाबी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धन और करियर के लिए शुभ है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नींद पूरी करें.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: लाल

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और प्रगति का रहेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. धन लाभ के योग हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: नारंगी

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है. कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसले लें. आर्थिक लाभ संभव है. प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: भूरा

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: नीला

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा. नए अवसर मिल सकते हैं. धन संबंधी मामलों में सुधार होगा. प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा

आपका दिन मंगलमय हो
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >