Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: आज 13 सितंबर 2026 रविवार को ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को सफलता और धनलाभ मिलेगा, जबकि कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.
आज का मेष राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 रविवार को मेष राशि की परिस्थिति में सुधार होगा. साथ ही आज महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के आसार है. धनलाभ का योग बनेगा और शुभ समाचार मिलेगा.
आज का वृष राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 रविवार को वृषभ राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी. वृषभ राशि वाले विरोधियों पर विजय पाएंगे. इसके अलावा पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगा.आर्थिक मामले में सावधानी बरतें, किसी को कर्ज देने से बचें
आज का मिथुन राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को मिथुन राशि के जातकों की व्यावसायिक स्थिति में निरन्तर मजबूती बढेगी. मिथुन राशि वालों के शत्रु परास्त होंगे. जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है.
आज का कर्क राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को राजनीतिक लाभ मिलेगा. कर्क राशि वाले रचनात्मक काम शुरू करेंगे. आपकी मानसिक परेशानियों में कमी होगी.
आज का सिंह राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 को रविवार के दिन सिंह राशि वालों के प्रति धर्म-समाज के प्रति दायित्व पूरे होंगे. जातकों को गृह-भूमि-वाहन का सुख मिलेगा साथ ही आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
आज का कन्या राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को कन्या राशि वालों को संतानपक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आज इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी साथ ही मन प्रसन्न रहेगा.
आज का तुला राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 रविवार के दिन तुला राशि के जातकों को कानूनी उलझनों से छुटकारा मिलेगा. साथ ही रोग-शोक से मुक्ति मिलेगी, जातकों का विशिष्टजनों से सम्पर्क होगा.
आज का वृश्चिक राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि वालों के जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बनेगी. इसके आलावा चल-अचल सम्पत्ति से लाभ होगा.
आज का धनु राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को धनु राशि के जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े लोग खुशहाल रहेंगे. इसके अलावा गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा. साथ ही उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.
आज का मकर राशिफल
आज रविवार 13 सितंबर 2026 को मकर राशि की कामकाज की स्थिति बेहतर होगी.जातक परिश्रम-प्रयत्न से वांछित उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे. रिलेशनशिप के मामले में सावधानी बरतें, बहसबाजी से बचें.
आज का कुंभ राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 को रविवार के दिन कुंभ राशि के जातकों के जमीन-मकान,आवास,वाहन संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा. आप आज राजकीय उलझने दूर होगी.
आज का मीन राशिफल
आज 13 सितंबर 2026 रविवार को मीन राशि के कार्य की अधिकता रहेगी. रोजगार-व्यवसाय में समस्याओं के समाधान का रास्ता निकलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.