Aaj Ka Rashifal, 27 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 नवंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

आज तारीख है 27 नवंबर 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,27 नवंबर 2023:

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सरकारी नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं लेकिन सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि होगी. निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोग अपने लिए कोई नए क्षेत्र की खोज में रहेंगे. ऐसे समय में आप स्वयं का कुछ नया शुरू करने का भी विचार कर सकते हैं.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि अभी आपने 12वीं पास की हैं व कॉलेज में हुए हैं तो आपका विशेष ध्यान अपना करियर बनाने पर होगा व इसके लिए आप मुख्यतया अपने मित्रों की बातों पर ध्यान देंगे.छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
गृहस्थ जीवन में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे आपसे प्रभावित होंगे. आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी.

शुभ रंग:
केसरी

शुभ अंक: 1

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका कोई मतभेद या पुराना विवाद चल रहा हैं तो वह आज के दिन सुलझ जायेगा जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थितिअनुकूल रहेगी जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. कार्य बनेंगा .

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी व जीवन में किसी के आने की आशा बनी रहेगी लेकिन ऐसा न होने के कारण मन में उदासी आ सकती हैं.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ महसूस करेंगे व किसी प्रकार की समस्या नही होगी. हालाँकि दमा के रोगी परेशान रह सकते है. इसलिये पहले से ही डॉक्टर के संपर्क में रहे ताकि बाद में कोई बड़ी दुविधा ना हो. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि आपके चाचा या चाची किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो उनका आपके घर आना हो सकता है. परिवार में कोई आयोजन भी हो सकता हैं जिस कारण सभी का ध्यान उसी में लगा रहेगा.व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी कर रहे लोगों का अपने कार्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार बना रहेगा तथा वे अपने काम से संतुष्ट होंगे. आपके सहकर्मी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे तथा ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती हैं. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें.
शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन इच्छानुसार परिणाम न मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा. ऐसे में माता-पिता से अपनी समस्या को साँझा करे जिससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा.व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जिससे आपको कुछ समय के लिए तनाव भी हो सकता हैं. ऐसे में कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनो से बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श करे.बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिवार में सभी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी. अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे तथा उन्हें बाहर निकलने देने से बचे. भाई-बहन को पूरा प्यार दे तथा साथ ही वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा भी रखेंगे. पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं. ऐसे में फिजूल खर्चों से बचें व अपने व्यय पर नियंत्रण रखे. आपको व्यापार में अपने मित्रों से सही तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता है जो आपको उचित मार्गदर्शन देगा. पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे.
शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >