Aaj Ka Rashifal, 20 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20  नवंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

Aaj Ka Rashifal,20  नवंबर 2023: आज तारीख है 20  नवंबर 2023 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कुबुद्धि हावी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाद से दूर रहें. कुसंगति से बचें. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी. यदि कुछ समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उससे भी आराम मिलेगा. हालाँकि बीपी से पीड़ित रोगी अपने खाने का ध्यान रखे और बाहर का खाना खाने से परहेज रखे.

लकी नंबर 3
 लकी कलर भूरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परिवार की समस्याओं को अकेले ही सुलझाने का प्रयास करेंगे. सभी आपके काम की प्रशंसा भी करेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.यात्रा मनोरंजक रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

लकी नंबर 2
 लकी कलर ग्रे

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. समय का अपव्यय होगा. दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश होगा. काम में मन नहीं लगेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. ऑफिस में आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिस कारण आपकी छवि को भी नुकसान पहुंचेगा. सरकारी कर्मचारी अपने लिए नए काम की तलाश में रह सकते है.

 लकी नंबर 7
 लकी कलर  मैरून

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े. पड़ोस के लोगों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और उनके साथ मिलकर कुछ नया करवाने का प्रयास किया जाएगा. समाज में आपके परिवार को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और उन्हें बाहर का खाना खाने को ना दे.

 लकी नंबर 6
 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


व्यापारियों को काम की अधिकता ज्यादा रहेगी जिस कारण थकान का अनुभव करेंगे. स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन भी आ सकता है. सभी के साथ समन्वय बनाने का प्रयास करते नज़र आएंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी.शत्रु शांत रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है

लकी नंबर  9

लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी. व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. निवेशादि शुभ रहेंगे. कुछ बातो को लेकर मन शंका में रहेगा जिस कारण मानसिक तनाव होने की भी संभावना हैं. निजी नौकरी में अड़चन आएगी और जो काम आसानी से होता दिख रहा था वही अब मुश्किल हो जाएगा.

लकी नंबर 1

 लकी कलर  हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे है तो कुछ अच्छे जॉब ऑफर आएंगे लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वे आपके हाथ से निकल भी सकते है.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें.

 लकी नंबर 8

 लकी कलर श्वेत

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. चिंता रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. आज के दिन आपको अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपकी सहायता करते नज़र आएंगे. आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती बढ़ेगी.

 लकी नंबर 7
 लकी कलर स्लेटी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको चुभ सकती है और आप मन ही मन उनके साथ द्वेष भावना रख सकते है. यदि धैर्य से कम नही लिया गया तो यही बात बड़ी बन जाएगी जिस कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.आराम का समय मिलेगा. आशंका-कुशंका रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें.

लकी नंबर  6
 लकी कलर केसरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अशुभ संकेत लेकर आया है. कुछ बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है. ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम नहीं लिया तो स्थिति संभलेगी नहीं.कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी.

 लकी नंबर 4
लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुगर ज्यादा रहता है तो आज के दिन अपना ध्यान रखे क्योंकि उसमे अचानक से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी जिस कारण समस्या बढ़ जाएगी. यदि पहले से कोई गंभीर बीमारी नही है तो भी आपके साथ दुर्घटना होने की संभावना है.यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. राजभय रहेगा. जल्दबाजी व विवाद करने से बचें. थकान महसूस होगी. किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे.

 लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यदि सिंगल है तो किसी अपने के ऊपर दिल आ सकता है. आपकी उनके साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी और मन ही मन आप उन्हें अपना दिल दे सकते है.कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी. नौकरी में शांति रहेगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

 लकी नंबर 5
 लकी कलर  गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >