Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज कैसा रहेगा दिन? जानिए 11 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज 11 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकती है? आपका दिन कैसा रहेगा, कौन सा शुभ अंक देगा सफलता का संकेत, और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि आप अपने दिन की सही योजना बना सकें.

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज गुरुवार, 11 जुलाई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ मिली-जुली परिस्थितियां लेकर आ सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अगर आप अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करें, तो संभावित चुनौतियों से बचना और जरूरी फैसलों को सही दिशा देना आसान हो सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और करें दिन की समझदारी से शुरुआत.

मेष (Aries)

आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा. कारोबार में नए तालमेल बनेंगे और दोस्तों के साथ किया गया साझेदारी वाला कार्य लाभ देगा. पूर्व निर्धारित योजनाएं आसानी से पूरी होंगी. जोखिम से बचना ही समझदारी होगी. आपकी योजनाएं दूसरों को प्रभावित करेंगी. शुभांक: 2, 4, 6

वृषभ (Taurus)

आज जरूरी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें. आय-व्यय संतुलित रहेगा. कार्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी. बाहरी और भीतरी सहयोग से स्थिति सुधरेगी. विवादों से दूर रहकर कार्य पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा. लेन-देन की अड़चनें समाप्त होंगी. शुभांक: 2, 4, 5

मिथुन (Gemini)

राजकीय लाभ और पैतृक संपत्ति से फायदा संभव है. मेहमानों का आगमन होगा. पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है. छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. मेलजोल से कार्य में सफलता मिलेगी. शुभांक: 6, 8, 9

कर्क (Cancer)

आय के नए स्रोत बन सकते हैं. संतान की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी. महिला सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आत्ममंथन करें. मेलजोल से काम पूरे होंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. शुभांक: 3, 6, 8

सिंह (Leo)

आशा और जोश से कार्यक्षमता बढ़ेगी. आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. किसी प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. सामाजिक व धार्मिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुराने मित्रों से मिलन होगा. विवादों से दूर रहें. शुभांक: 3, 5, 7

कन्या (Virgo)

आवेग में लिए गए फैसले पछतावे का कारण बन सकते हैं. कार्य की अधिकता से थकान और मानसिक तनाव रहेगा. करीबी लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं. योजनाओं में बदलाव की संभावना है. बाहरी सहयोग की अपेक्षा बनी रहेगी. शुभांक: 1, 4, 6

तुला (Libra)

आलस्य छोड़ कार्य के प्रति सक्रिय रहें. सहयोग से काम पूरे होंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे. व्यापार में तालमेल बनेगा और लाभ की संभावना रहेगी. पुराने कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. उत्साह से दिन बेहतर रहेगा. शुभांक: 4, 7, 8

वृश्चिक (Scorpio)

भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम से दूर रहें. बिना वजह की बातों में समय न गंवाएं. मानसिक भ्रम और तर्क-वितर्क से बचें. जरूरी कार्य समय पर पूरा करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यापार में थोड़ी मंदी रह सकती है. शुभांक: 2, 5, 7

धनु (Sagittarius)

अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समय की बर्बादी से बचें और अपने कार्य पर फोकस करें. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. पारिवारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है. शुभांक: 3, 6, 8

मकर (Capricorn)

अचल संपत्ति से लाभ मिल सकता है. परिश्रम से सफलता मिलेगी. आवास और वाहन की सुविधा मिलेगी. कर्ज या रोग से मुक्ति संभव है. बचत और योजनाबद्ध खर्च से लाभ होगा. परिवार से सहयोग प्राप्त होगा. शुभांक: 3, 5, 7

कुंभ (Aquarius)

व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी. बीते दिन का परिश्रम आज फल देगा. लेन-देन में स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य पर खर्च संभव है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. चापलूसों से बचें. व्यापार थोड़ा धीमा रह सकता है. शुभांक: 3, 5, 7

मीन (Pisces)

संतोष से सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. शिक्षा क्षेत्र में कुछ उदासीनता हो सकती है. व्यापार में बढ़त और अच्छा लाभ मिलेगा. बुद्धि और पराक्रम से कार्य सिद्ध होंगे. कुछ उलझनों के बावजूद यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शुभांक: 3, 5, 7

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >