Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: आज तारीख है 8 जून 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8  June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि:
अजनबियों पर जल्द भरोसा न करें. संतान और घर से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी लाएगी और नए मित्रों से जुड़ाव संभव है. आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

यहां देंखें 9 जून से लेकर 15 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि:
मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. आज का दिन लाभकारी रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग करियर को गति देगा. व्यापार में आय बढ़ने और बकाया राशि की वसूली के योग हैं.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि:
जीवनसाथी से तालमेल बेहतर होगा. वरिष्ठों से बातचीत में संयम बरतें. मानसिक तनाव और थकावट महसूस हो सकती है. व्यापार में रुकावटें रहेंगी लेकिन आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

कर्क राशि:
असावधानी से कोई बड़ी गलती हो सकती है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विवादास्पद गतिविधियों से बचें. पारिवारिक कलह और मानसिक बेचैनी से दूरी बनाएं.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला

सिंह राशि:
कोई भी कार्य समय से पहले पूरा नहीं होगा. धैर्य रखें और अपनी बारी का इंतजार करें. दोपहर के बाद कुछ प्रतिकूलता का अनुभव हो सकता है. खर्च बढ़ेगा, लेकिन साथ ही धन लाभ की संभावना भी रहेगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि:
आध्यात्मिक लाभ मिलेगा और आत्मबल बढ़ेगा. आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल होंगे. गृहस्थ जीवन में संतुलन बना रहेगा. वाणी पर संयम रखें और यात्रा का योग बन रहा है.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि:
आज भावनाएं हावी रह सकती हैं. छात्र वर्ग को पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण सुखद रहेगा और व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि:
परिवार में शांति बनाए रखने के लिए अनावश्यक बहस से बचें. माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. दोपहर के बाद भावुकता बढ़ेगी और मान-सम्मान में गिरावट हो सकती है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

धनु राशि:
प्रियजनों से मुलाकात और लघु यात्रा के योग हैं. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. दोपहर बाद कुछ घटनाएं असहजता उत्पन्न कर सकती हैं, संयम रखें.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

मकर राशि:
अचानक बने काम बिगड़ सकते हैं. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. खान-पान में संयम रखें और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं. सोच-समझकर लिए गए फैसले सम्मान दिला सकते हैं.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि:
लोगों की ओर आकर्षित होंगे. नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है. पारिवारिक समय सुखद रहेगा और धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है. धन लेन-देन में सतर्क रहें.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा

मीन राशि:
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. शॉर्टकट अपनाने से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने से दूर रहें. मन की एकाग्रता में कमी रहेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >