Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, किसके अटके काम होंगे पूरे, जानें 3 अगस्त 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: आज 3 अगस्त 2025 को सितारों की चाल कई लोगों की किस्मत बदल सकती है. जहां कुछ राशि जातकों को आर्थिक लाभ और तरक्की के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। आइए, जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक का पूरा दैनिक राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: आज 3 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को धैर्य और सावधानी बरतने की जरूरत होगी. करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में आज ग्रह-नक्षत्र कई तरह के संकेत दे रहे हैं. जानें, आपका दिन कैसा रहने वाला है.

मेष-आपत्तिविपत्ति कम हो जायेगी,निर्णय क्षमता बढेगी,रोजी-रोजगार में कुछ उलझनों का सामना होगा.रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होने की संभावना.व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी,संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

वृष- कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,कुछ जरूरी काम-काजके प्रसंग उत्साहित करेंगे,प्रभावशाली माध्यम से लाभ,सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा,संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

मिथुन-नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी.राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा.परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.

कर्क- उलझा हुआ कार्य सुलझेगा, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी,आपके मित्र मददगार साबित होंगे,मन को शांति मिलेगी,सामयिक-सामाजिक विकास,शत्रुओं पर विजय मिलेगा.

सिंह-सामाजिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ, विपरीत स्थितियों में सुधार होगा,आर्थिक समस्याओं का समाधाऩ मिलेगा,निराशा का समापन, नये लोगों से सम्पर्क,महिला मित्र के माध्यम से लाभ,शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या-आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है,चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति, नयी आशाएँ उदित होगी,धनागम के अवसर बढ़ेंगे,अवसरों का फायदा उठावें,परिवार में मांगलिक कार्य होगा.

तुला- निराशा दूर होगी,विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास,वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा,पारिवारिक सुख,बिगड़े कार्य बनेंगे.आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे.सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

वृश्चिक- परिश्रम का पूरा फल मिलेगा,मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे,विरोधियों पर विजय,संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी,उद्योग-धंधे में सफलता.मन प्रसन्न रहेगा.

धनु-समय अनुकूल है,महत्वपूर्ण काम पूरा होगा,आर्थिक समस्याओं का समाधान,व्यापार वृद्धि.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेगा,परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.

मकर- नवीन योजनाएं कार्यान्वित होगी,कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाक-पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे,आर्थिक स्थिति सुदृढ़,निर्माण कार्य में प्रगति.संतान सुख मिलेगा.

कुंभ- घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा,मानसिक चिंता बढ़ेगी.कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है. भूमि-भवन-वाहन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी,स्वजन-प्रियजनों का सुख-सहयोग मिलेगा.

मीन- नौकरी में उन्नति,बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे.राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभव हो सकेगा,आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है.विरोधियों पर विजय मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >