Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज 29 जून इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें दिनभर का हाल

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज 29 जून 2025, रविवार का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल आपके जीवन में कौन से बदलाव ला सकती है? क्या है आज का शुभ अंक और भाग्यशाली रंग? पढ़ें सभी राशियों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण और समझें अपने दिन को बेहतर बनाने के संकेत.

Aaj Ka Rashifal  29 June 2025: आज 29 जून 2025 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करना फायदेमंद रहेगा. इससे न केवल आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं, बल्कि बेहतर निर्णय लेकर दिन को सकारात्मक दिशा में भी मोड़ सकते हैं.

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ है. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. मां लक्ष्मी की कृपा के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी

आज 29 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

वृषभ राशि:
भाग्य आपके पक्ष में है. अनुकूल स्थितियों से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ के संकेत हैं. भगवान कुबेर की आराधना करना लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि:
आज दौड़-भाग से राहत मिलेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. हनुमान चालीसा का पाठ शुभ फल देगा.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा

कर्क राशि:
घर में शुभ कार्यों के योग बन रहे हैं. संतान से सुख की प्राप्ति होगी. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला

सिंह राशि:
समस्याएं कम होंगी और आय के स्रोत बने रहेंगे. विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

कन्या राशि:
आय में वृद्धि के संकेत हैं. सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी. कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन संभव हैं.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि:
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है. मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि:
अचानक से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं. मित्रों का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि:
संघर्ष का समय समाप्त होने के संकेत हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. वित्तीय लेनदेन सोच-समझकर करें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला

मकर राशि:
अनावश्यक खर्चों से मन अशांत रह सकता है. घर में शुभ कार्य होने की संभावना है. खर्च करने से पहले विचार अवश्य करें.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि:
समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. रुके कार्य दोबारा शुरू होंगे. हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

मीन राशि:
जो जातक अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बन रहे हैं. भाग्य का उदय संभव है, लेकिन किसी चोट या दुर्घटना से सतर्क रहें.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >