Aaj Ka Rashifal: आज 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानें किसकी चमकेगी किसमत

Aaj Ka Rashifal 08 July 2025: आज 8 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकती है? आपका दिन कैसा रहेगा, कौन सा शुभ अंक देगा सफलता का संकेत, और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि आप अपने दिन की सही योजना बना सकें.

Aaj Ka Rashifal 08 July 2025: आज मंगलवार, 08 जुलाई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ मिली-जुली परिस्थितियां लेकर आ सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अगर आप अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करें, तो संभावित चुनौतियों से बचना और जरूरी फैसलों को सही दिशा देना आसान हो सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और करें दिन की समझदारी से शुरुआत.

मेष (Aries)

आज कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों को आप अपनी सूझबूझ से दूर कर लेंगे. सहयोग और तालमेल बने रहने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. यात्रा फलदायी होगी. माता पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं. चिंता दूर होगी.
शुभांक: 2, 4, 5

Aaj Ka Panchang: आज 08 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

वृषभ (Taurus)

विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी रखें. स्वास्थ्य और इलाज पर खर्च बढ़ सकता है. लेन-देन में स्पष्टता रखें. दिन के पहले हिस्से में समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार में धीरे-धीरे गति बनेगी. अटके कार्यों में सुधार संभव है.
शुभांक: 2, 3, 7

मिथुन (Gemini)

पूर्व नियोजित योजनाएं आसानी से पूरी होंगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. सुबह के समय अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाएं. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी.
शुभांक: 2, 3, 5

कर्क (Cancer)

काम को प्राथमिकता दें. उत्साह बढ़ेगा और नए अवसर सामने आएंगे. आर्थिक मामलों में कुछ झिझक महसूस हो सकती है. प्रिय वस्तु या वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. पुराने मित्र से मिलन होगा. आत्मविश्वास मजबूत होगा.
शुभांक: 3, 4, 6

सिंह (Leo)

धार्मिक रुचि बढ़ेगी. कुछ मनोवैज्ञानिक असमंजस उत्पन्न हो सकते हैं. काम में व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा. मानसिक थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा.
शुभांक: 1, 3, 4

कन्या (Virgo)

परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. साझेदारी के कार्यों में सफलता के संकेत हैं. व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी. समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन संयम रखें.
शुभांक: 2, 5, 7

तुला (Libra)

पूर्व नियोजित कार्य सफल होंगे. जोखिम से बचें. अनावश्यक तर्क-वितर्क से दूर रहें. आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. सक्रियता बढ़ेगी.
शुभांक: 3, 6, 8

वृश्चिक (Scorpio)

आज संतान से संबंधित चिंता हो सकती है. खर्च बढ़ेगा. भाई-बहनों से मतभेद की संभावना है. फिर भी समाज में सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में ध्यान देने से लाभ मिलेगा.
शुभांक: 3, 6, 7

धनु (Sagittarius)

व्यापार में बेहतर तालमेल बनेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सकारात्मक सोच बनाए रखें. धार्मिक कार्यों में रुचि और खर्च दोनों होंगे. कर्ज और रोगों से राहत संभव है.
शुभांक: 2, 4, 6

मकर (Capricorn)

यात्रा फलदायी रहेगी. शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. कार्यों को प्राथमिकता से करें. आत्मविश्वास बनाएं रखें.
शुभांक: 4, 5, 6

कुंभ (Aquarius)

धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी. मेलजोल से काम बनेंगे. यात्रा लाभकारी रहेगी. मानसिक स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा. सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं.
शुभांक: 3, 6, 7

मीन (Pisces)

दोपहर बाद से दिन अनुकूल होगा. महत्वपूर्ण कार्य पहले निपटा लें. भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं. व्यापार में प्रगति संभव है. मनचाहा कार्य पूरा होगा.
शुभांक: 1, 3, 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >