Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक का हाल, जानें आज 9 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 July 2025: आज 09 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकती है? आपका दिन कैसा रहेगा, कौन सा शुभ अंक देगा सफलता का संकेत, और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि आप अपने दिन की सही योजना बना सकें.

Aaj Ka Rashifal 09 July 2025: आज बुधवार, 09 जुलाई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ मिली-जुली परिस्थितियां लेकर आ सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत अगर आप अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करें, तो संभावित चुनौतियों से बचना और जरूरी फैसलों को सही दिशा देना आसान हो सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और करें दिन की समझदारी से शुरुआत.

मेष (Aries)

आज खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन लाभदायक कामों में सक्रियता बनी रहेगी. बुद्धि का सही प्रयोग छोटे लाभ दे सकता है. कुछ जरूरी कार्यों के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. धार्मिक यात्रा के योग हैं. रुक हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. शुभांक: 4, 6, 8

आज 09 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए दिन रात की चौघड़िया

वृषभ (Taurus)

सुबह कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा, जिससे दिनभर उत्साह बना रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. व्यापार में तरक्की के संकेत हैं. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं. कुछ अप्रत्याशित बदलावों के संकेत हैं. शुभांक: 5, 7, 9

मिथुन (Gemini)

आज सभी जरूरी कार्य सफलता से पूर्ण होंगे. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में सहभागिता रहेगी. हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा. व्यापार में भी अच्छी प्रगति के संकेत हैं. शुभांक: 7, 8, 9

कर्क (Cancer)

आज कुछ चिंता और संतान संबंधी परेशानी रह सकती है. खर्चे अधिक रहेंगे. व्यापार में रुकावटें रहेंगी, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में धन और समय दोनों खर्च हो सकते हैं. शुभांक: 4, 6, 7

सिंह (Leo)

शिक्षा में मन नहीं लगेगा, लेकिन जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे. सहयोग से सफलता संभव है. किसी भी बेकार की बात में ध्यान न दें. शुभांक: 4, 5, 6

कन्या (Virgo)

मेहनत और लगन से किए गए कार्य लाभ देंगे. प्रपंचों से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें. लेन-देन में सावधानी रखें और खानपान का विशेष ध्यान रखें. आय-व्यय संतुलन बना रहेगा. पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. शुभांक: 7, 8, 9

तुला (Libra)

आज सेहत बेहतर रहेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी और कार्यों में तेजी आएगी. मेलजोल और समझदारी से लाभ होगा. यात्रा से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. समन्वय बनाए रखने से कार्यों में प्रगति होगी. शुभांक: 3, 5, 7

वृश्चिक (Scorpio)

लेन-देन से जुड़ी अड़चनों को दूर करने की कोशिश सफल होगी. धर्म-कर्म में मन लगेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी रुकावट रह सकती है. सेहत मध्यम रहेगी. धैर्य रखें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी. शुभांक: 3, 6, 7

धनु (Sagittarius)

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है. लापरवाही से बचें. मानसिक तनाव और वैचारिक द्वंद्व रहेगा. कोई महत्वपूर्ण सूचना निर्णय में सहायक हो सकती है. आय-व्यय बराबर रहेगा. शुभांक: 3, 6, 7

मकर (Capricorn)

आज विवेक से निर्णय लें और विवाद से बचें. व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा, लेकिन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हल्का तनाव संभव है. माता पक्ष से लाभ हो सकता है. शुभांक: 2, 5, 7

कुंभ (Aquarius)

प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. कार्यों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आराम में कमी आएगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे. मानसिक थकावट हो सकती है. शुभांक: 4, 7, 8

मीन (Pisces)

बड़ों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विश्वासपात्र लोग भी धोखा दे सकते हैं. पारिवारिक सहयोग से कार्य आसान होंगे. लाभदायक कार्यों में भागीदारी बनी रहेगी. आज का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. शुभांक: 5, 7, 8

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >