Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 9 फरवरी 2024 का राशिफल

जानें 9 फरवरी 2024 का राशिफल

मेष- निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे जिस कारण सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.आज रुका धन मिलेगा. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृष- कारोबारियों के लिए आज अच्छे संकेत नही है. पैसो के लेनदेन को लेकर मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि कोई आपको चूना लगा सकता है. यदि ध्यान नही दिया तो बड़ा नुकसान होने की संभावना है. इसलिये पहले से ही सचेत रहे और समझदारी से काम ले.थकान व कमजोरी महसूस होगी. विवाद से बचें. धन प्राप्ति होगी. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मिथुन:- स्वास्थ्य के अनुसार आज का दिन आपके लिए अच्छा नही है और कोई दुर्घटना हो सकती है. बिजली की चीजों में सावधानी बरते और उनसे दूरी बनाकर रखे. यदि अस्थमा के रोगी है तो हमेशा इनहेलर अपने साथ रखे अन्यथा बात बिगड़ सकती है.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चोट व दुर्घटना से बचें. आय में कमी रह सकती है. घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क:- शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. समाज में आपके प्रेम को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी और लोग आपके रिश्ते की दुहाई देंगे.पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >