Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध,राहु कुम्भ राशि विराजमान है, चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं,शनि और शुक्र मीन राशि में रहेगे, केतु सिंह राशि में मौजूद रहेगे. आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है ,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा. आइए जानते है, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
आज का राशिफल 09 मार्च 2026 दिन सोमवार
मेष (Aries)
आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेगे दिन आपके लिए थोड़ा मिक्स रहेगा.कामकाज में आपको अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं,लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको संभाल लेगा.परिवार में छोटी-छोटी बातें आपके मूड को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं.अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है तो ट्रैवल में छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए प्लान पहले से फिक्स करें.दोस्त आपको किसी अच्छे मौके के बारे में सलाह देंगे.आर्थिक मोर्चे पर खर्च पर नजर रखें. स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए ब्रेक जरूर लें.प्यार में साथी आपके विचारों को समझेंगे और साथ देंगे.शाम के समय खुद को रिलैक्स करने के लिए कोई शांति भरा काम करें.
लकी नंबर 7,लकी कलर हरा
वृषभ (Taurus)
आज दिन चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेगे,आपकी मेहनत रंग लाएगी.ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट में आपको सराहना मिलेगी और बॉस की नजर में आपका नाम चमक सकता है.अगर आप निवेश या आर्थिक फैसले सोच रहे हैं तो आज थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. घर में किसी रिश्तेदार से नजदीकी बढ़ सकती है.हेल्थ के मामले में दिन अच्छा है,बस खानपान पर ध्यान दें.दोस्त आपको आउटिंग या शॉपिंग के लिए कॉल कर सकते हैं.प्यार के मामले में आज किसी पुराने झगड़े का समाधान मिल सकता है.वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा,शाम को परिवार के साथ समय दे,मन हल्का रहेगा.छोटे बच्चों या बुजुर्गों की जरूरतों पर ध्यान दें.
लकी नंबर 3,लकी कलर लाल
मिथुन (Gemini)
आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में रहेगे,आपका मन कुछ नया सीखने की तरफ रहेगा.ऑफिस में कोई नई तकनीक या तरीका अपनाने का मौका मिलेगा.आर्थिक मामले में आज अचानक कोई लाभ होने की संभावना है. दोस्तों या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है,इसलिए बात समझदारी से करें. हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में परेशानी हो सकती है.प्यार में रोमांस की छोटी-छोटी खुशियां आपको उत्साहित करेंगी. परिवार के लोग आपकी सलाह मांग सकते हैं. शाम को कोई सोशल इवेंट आपको अच्छा अनुभव देगा. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या सुबह में टहले .
लकी नंबर 9,लकी कलर भूरा
कर्क (Cancer)
आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में रहेगे आज का दिन थोड़ा इमोशनल रहेगा.घर-परिवार के मामलों में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा,और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. कामकाज में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा,लेकिन किसी बात पर झुंझलाहट हो सकती है.वित्तीय मामले में अनपेक्षित खर्च आ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें. हेल्थ में पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, हल्का भोजन लें.दोस्तों के साथ किसी पुराने प्लान को रियलिटी में बदल सकते हैं. प्यार के मामले में आज साथी के साथ रोमांटिक पल मिलेंगे. शाम को घर में शांति बनाए रखना ज़रूरी है.अपनी भावनाओं को शेयर करना मन हल्का करेगा.
लकी नंबर 5,लकी कलर संतरी
सिंह (Leo)
आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेगे दिन,आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा.ऑफिस में आपका कोई आइडिया सराहनीय रहेगा और करियर उन्नति के संकेत हैं.घर में छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ समय बिताना खुशी देगा.आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे, लेकिन बड़ा निवेश सोच-समझकर करें. हेल्थ के लिहाज से दिन अच्छा है,ज्यादा थकान से बचें.दोस्तों के साथ आउटिंग या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है.प्यार में साथी का सपोर्ट आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा. शाम को अपने शौक में समय दें.किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिलेगा.
लकी नंबर 1, लकी कलर पिला
कन्या (Virgo)
आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेगे, आपके लिए नई जिम्मेदारियों वाला दिन रहेगा.ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की डेड लाइन आपके सामने आ सकती है.आर्थिक मोर्चे पर सोच-समझकर निवेश करें.घर के कामों में हल्की उलझन हो सकती है लेकिन आपकी समझदारी सब सुलझा देगी.हेल्थ में हल्की थकान रहेगी, इसलिए ऊर्जा बचाएं.दोस्तों से कोई सलाह मिल सकती है,जिसे अपनाना आपके लिए फायदेमंद होगा.प्यार में छोटे-मोटे रोमांटिक पल आपको उत्साहित करेंगे.शाम को परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बनेगा,परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा.अपने दिन की शुरुआत ध्यान और हल्की एक्सरसाइज से करें.
लकी नंबर 4,लकी कलर बैगनी
तुला (Libra)
आज चंद्रमा आपके राशि के दुसरे भाव में संचरण करेगे, आपके लिए संतुलन और समझदारी की मांग करेगा. कामकाज में आप किसी विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.वित्तीय मामले स्थिर रहेंगे,लेकिन बचत पर ध्यान दें.हेल्थ सामान्य रहेगी,तनाव से बचें.परिवार में किसी छोटे आयोजन की योजना बन सकती है.दोस्तों के साथ बातचीत में हल्की बात विवाद हो सकती है,इसलिए संयम रखें.प्यार के मामले में साथी की उम्मीदें आपको खुश कर सकती हैं.शाम को किसी रचनात्मक काम में समय बिताए.दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच से करें.
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला
वृश्चिक (Scorpio)
आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेगे,आपका ध्यान ज्यादा तर निजी मामलों और भविष्य की योजनाओं पर रहेगा.ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है.आर्थिक मोर्चे पर किसी निवेश से लाभ होने की संभावना है.स्वास्थ्य के लिहाज से हल्की थकान और नींद की कमी हो सकती है. परिवार के लोग आपकी राय मांग सकते हैं.दोस्तों के साथ किसी प्लान पर चर्चा फायदेमंद रहेगी.प्यार में साथी के साथ समय बिताना आपके मूड को बेहतर बनाएगा.शाम को मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या वॉक करें.दिन की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग से करें.
लकी नंबर 6,लकी कलर केशरी
धनु (Sagittarius)
आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेगे,आपके लिए उत्साही और अवसरों वाला रहेगा.ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी का मौका मिलेगा,लेकिन सावधानी भी रखनी होगी,आर्थिक मोर्चे पर छोटी-छोटी बचत से फायदा हो सकता है.हेल्थ अच्छी रहेगी,बस मौसम के बदलाव से बचें. परिवार के किसी सदस्य की मदद की जरूरत पड़ सकती है. दोस्तों के साथ यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है.प्यार के मामले में साथी के साथ रोमांटिक पल आपको खुश करेंगे.शाम को कुछ नया सीखने का मन रहेगा.मानसिक शांति के लिए हल्की वॉक या संगीत सुनें. दिन की शुरुआत पॉजिटिव नोट से करें.
लकी नंबर 2 ,लकी कलर आसमानी
मकर (Capricorn)
आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेगे, आज आपके लिए मेहनत,और परिणाम वाला रहेगा.ऑफिस में कोई पुराना प्रोजेक्ट खत्म होने से राहत मिलेगी आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं.हेल्थ सामान्य रहेगी,बस लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम से आंखों में परेशानी हो सकती है.परिवार में किसी को आपकी सलाह की जरूरत होगी.दोस्तों के साथ संवाद से नई जानकारी मिल सकती है.प्यार के मामले में रोमांस के छोटे पल आपको खुश करेंगे.शाम को खुद को रिलैक्स करने के लिए कोई शांति भरा काम करें.दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें.
लकी नंबर: 5, लकी कलर सिल्वर
कुंभ (Aquarius)
आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेगे,आज का दिन आपके लिए नए विचार और क्रिएटिविटी वाला रहेगा.ऑफिस में आपके कार्य को अधिकारी प्रसंसा करेगे,आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता रहेगी.हेल्थ ठीक रहेगी,खाने-पीने में संतुलन रखें.परिवार में किसी से बातचीत से संबंध मजबूत होंगे.दोस्तों के साथ आउटिंग या कोई सोशल इवेंट मजेदार रहेगा.प्यार में साथी का सपोर्ट आपको खुश रखेगा.शाम को अपने शौक या रचनात्मक काम में समय बिताए.दिन की शुरुआत ध्यान और हल्की वॉक से करें.
लकी नंबर 3,लकी कलर सफेद
मीन (Pisces)
आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेगे,आज का दिन आपके लिए भावनाओं और समझदारी से भरा रहेगा.ऑफिस में किसी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करने का मौका,मिलेगा.आर्थिक मोर्चे पर सोच-समझकर कदम उठाएं.हेल्थ सामान्य रहेगी,पर ज्यादा थकान से बचें. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा. दोस्तों के साथ किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है. प्यार में साथी के साथ मनमुटाव दूर होगा और रोमांटिक पल मिलेंगे.शाम को मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें. दिन की शुरुआत पॉजिटिव,सोच और हल्की एक्सरसाइज से करें.
लकी नंबर 9,लकी कलर स्काई गुलाबी
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
Alsso Read: धर्म अध्यात्म और राशिफल पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
