Aaj Ka Love Rashifal 4 March 2026: आज 07 मार्च 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज तुला राशि में स्थित चंद्रमा का प्रभाव आपकी लव लाइफ में संतुलन और भावनाओं का अनूठा संगम लाने वाला है. कुम्भ राशि में बना चतुर्ग्रही योग और मीन के शुक्र-शनि प्रेम संबंधों में कहीं गहरा रोमांस तो कहीं कड़वाहट के संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आपकी लव लाइफ आज कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, क्योंकि सप्तम भाव का चंद्रमा पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ाएगा. पार्टनर के बीच आज रोमांस की भरपूर संभावना है, लेकिन कुम्भ के राहु-मंगल अचानक किसी पुरानी बात पर तीखी बहस भी करा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा पर शाम के समय वाणी पर नियंत्रण रखें वरना छोटी सी अनबन बड़ा रूप ले सकती है.
वृषभ राशि: आपकी राशि के लिए आज का दिन थोड़ा खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा कर सकता है. पार्टनर के बीच आज विश्वास की कमी खल सकती है और किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से दरार आने की आशंका है. वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण होगा. रोमांटिक पल कम और तनाव के क्षण अधिक रहेंगे. सचेत रहें क्योंकि आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है.
मिथुन राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि पंचम चंद्रमा और मिथुन के गुरु आपकी लव लाइफ में खुशियों की बौछार करेंगे. पार्टनर के बीच आज संवाद बहुत ही मधुर रहेगा और आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बन सकता है. आज का दिन आपसी दूरियों को खत्म करने के लिए सबसे शुभ है.
कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि चतुर्थ चंद्रमा और अष्टम के राहु-मंगल आपके सुखद पलों में विष घोलने का काम कर सकते हैं. पार्टनर के बीच आज अत्यधिक भावुकता और शक की वजह से बड़ा झगड़ा होने का डर है. वैवाहिक जीवन में घर की समस्याओं के कारण रोमांस कहीं खो जाएगा. पार्टनर की सेहत को लेकर भी आज मन चिंतित रह सकता है. शांत रहकर दिन गुजारें.
सिंह राशि: आज आपके प्रेम संबंधों में साहस और ऊर्जा का संचार होगा, क्योंकि केतु और पराक्रम भाव के चंद्रमा आपको निडर बनाएंगे. पार्टनर के बीच आज आपसी समझ बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के लिए कोई बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बाद भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा. आज की शाम आपके रिश्तों में नई ताजगी लेकर आएगी.
कन्या राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन सचेत रहने की जरूरत . क्योंकि सप्तम का शुक्र-शनि रिश्तों में ठंडापन ला सकता है. पार्टनर के बीच आज बातचीत कम होगी जिससे दूरियां महसूस हो सकती हैं. वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारी का बोझ रोमांस पर भारी पड़ेगा. अनबन से बचने के लिए पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और उन्हें समय दें. धैर्य ही आज आपके रिश्ते को बचा सकता है.
तुला राशि: आज आपकी राशि में ही चंद्रमा का गोचर है जो आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा और प्रेम संबंधों में नई जान फूंक देगा. पार्टनर के बीच आज रोमांटिक पलों की कोई कमी नहीं रहेगी और आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. हालांकि कुम्भ के मंगल की वजह से दोपहर में थोड़ी बहस संभव है पर शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा.
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए किसी डरावने सपने जैसा हो सकता है, क्योंकि द्वादश चंद्रमा और चतुर्थ के राहु-मंगल मानसिक अशांति देंगे. पार्टनर के बीच आज अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए अपनी जुबान पर लगाम रखें. वैवाहिक जीवन में तनाव का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के व्यवहार में चिड़चिड़ापन दिख सकता है. आज किसी भी तरह की बहस में न पड़ें वरना रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है.
धनु राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां और लाभ लेकर आ रहा है, क्योंकि एकादश भाव का चंद्रमा आपकी हर मुराद पूरी कर सकता है. पार्टनर के बीच आज मेल-जोल बढ़ेगा और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और संतान पक्ष से जुड़े किसी निर्णय पर आप दोनों एकमत होंगे. आज का दिन रोमांटिक डिनर या ड्राइव के लिए बहुत ही अनुकूल है.
मकर राशि: आज आपकी लव लाइफ में काम का दबाव भारी पड़ सकता है, क्योंकि दशम चंद्रमा आपको करियर में व्यस्त रखेगा. पार्टनर के बीच आज समय न दे पाने की वजह से अनबन हो सकती है. वैवाहिक जीवन में नीरसता महसूस होगी लेकिन पार्टनर का धैर्य आपके रिश्ते को संभाले रखेगा. शाम के समय पार्टनर को छोटा सा उपहार देकर आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. रिश्तों में ईमानदारी बरतें.
कुंभ राशि: आज आपकी राशि में बने चतुर्ग्रही योग के कारण आपकी भावनाओं का ज्वार चरम पर होगा जो कभी प्यार तो कभी गुस्सा दिलाएगा. पार्टनर के बीच आज पलों में प्यार और पलों में तकरार वाली स्थिति रहेगी. वैवाहिक जीवन में शुक्र-शनि की दृष्टि भावनाओ को नियंत्रित रखेगी. भाग्य का साथ मिलने से पार्टनर के साथ कोई लंबी यात्रा तय हो सकती है. अपने गुस्से को प्यार के बीच न आने दें.
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान और मानसिक तनाव का संकेत दे रहा है क्योंकि अष्टम चंद्रमा और लग्न के शनि प्रेम में बाधाएं उत्पन्न करेंगे. पार्टनर के बीच आज किसी बात को लेकर गहरा संदेह पैदा हो सकता है जो रिश्ते को कमजोर करेगा. वैवाहिक जीवन में भी तालमेल की भारी कमी रहेगी. रोमांस की जगह आज आपसी तकरार हावी रहेगी. सचेत रहें और किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा को आज के लिए टाल दें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
