Aaj Ka Rashifal,28 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
माता पिता के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. आज मेष राशि के जातकों को पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. मेडिटेशन करने वालों को आज काफी बदलाव नजर आने वाला है.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा बुजुर्गों को लोगों को आज वायरल फीवर, खांसी समस्या या श्वास संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. आर्थिक क्षेत्र में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा.

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. बीपी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. आर्थिक क्षेत्र में किया गए निवेश से आज फायदा होगा.

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 1

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे. कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी आज आपका प्रभाव बना रहेगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

जानें आज का राशिफल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं व उनका अपने सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना हैं.आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 8

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकते है. रोजगार और व्‍यापार के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. संतान पक्ष से आज कुछ परेशानी हो सकती है.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. आज पौष्टिक आहार लें और वो आपकी सेहत पर लाभकारी प्रभाव डालेगा. आपकी कोई आर्थिक मदद कर सकता है.

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 6

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपकी कोई आर्थिक मदद कर सकता है. आज तनाव देखने को मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी,
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 9

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शांति पाने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें. कुछ शौकिया चीजों की खरीदारी आज आप कर सकते हैं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेमी जीवन को जीवंत करने का मौका आप हाथ से जाने नहीं देंना चाहिए. बॉस का सहयोग मिलेगा. लॉटरी या सट्टे से दूर रहने की सलाह दी जाती है,
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज अपने शरीर की सुनें और खुद को आराम करने और स्वस्थ होने का समय दें. . चने की दाल और गुड़ का भी भोग लगाएं. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेमी के बारे में आप किसी खास मित्र को बताना चाहेंगे कारोबार में आज आपके तेजी का रुख रह सकते. कॉफी पीने से बचें, नींद की समस्या हो सकती है.

शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >