Aaj Ka Rashifal Upay: आज 27 जनवरी का राशिफल, जानें मेष से मीन तक के आसान उपाय जो बदल दें आपका दिन

Aaj Ka Rashifal Upay 27 January 2026: आज मंगवनार 27 जनवरी का राशिफल जानें. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना दिन सकारात्मक और सफल बना सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal Upay 27 January 2026: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज ग्रहों की ऊर्जा मन और निर्णय क्षमता पर असर डाल सकती है. कुछ राशियों को अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को धैर्य रखने की जरूरत है. छोटे उपाय मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं. आज चंद्रमा की स्थिति और ग्रह ऊर्जा का असर राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है.

मेष राशि

  • ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा के अनुसार, आज मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति मन, ऊर्जा स्तर और निर्णयों को प्रभावित कर सकती है.
  • करियर: आज काम का दबाव रह सकता है. वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे.
  • प्रेम: साथी से खुलकर बात करें, गलतफहमी दूर होगी.
  • स्वास्थ्य: थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है, आराम जरूरी है.
  • उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • क्यों करें? मंगल की ऊर्जा असंतुलित होने से चिड़चिड़ापन और निर्णय में जल्दबाजी हो सकती है. सूर्य को जल देने से आत्मबल बढ़ता है और मंगल की उग्रता नियंत्रित होती है.

वृषभ राशि

  • करियर: काम में स्थिरता रहेगी.
  • प्रेम: परिवार का सहयोग मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है.
  • उपाय: सफेद वस्तु का दान करें.
  • क्यों करें?शुक्र ग्रह कमजोर होने पर मानसिक थकान और रिश्तों में असंतुलन आता है. सफेद वस्तु का दान शुक्र को मजबूत कर सुख और शांति देता है.

मिथुन राशि

  • करियर: नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा.
  • प्रेम: गलतफहमी से बचें.
  • स्वास्थ्य: सिर दर्द की संभावना है.
  • उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं.
  • क्यों करें? बुध कमजोर होने से भ्रम और गलत संवाद की स्थिति बनती है. तुलसी में जल चढ़ाने से बुध ग्रह मजबूत होता है और एकाग्रता बढ़ती है.

कर्क राशि

  • करियर: रुके काम पूरे हो सकते हैं.
  • प्रेम: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
  • स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी.
  • उपाय: दूध या चावल का दान करें.
  • क्यों करें? चंद्र ग्रह के प्रभाव से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है. दूध या चावल का दान चंद्र को शांत कर मानसिक स्थिरता देता है.

सिंह राशि

  • करियर: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
  • प्रेम: अहंकार से बचें.
  • स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
  • क्यों करें? सूर्य कमजोर होने पर अहंकार, तनाव और आत्मविश्वास में गिरावट आती है. सूर्य को जल अर्पित करने से नेतृत्व क्षमता और संतुलन बढ़ता है.

कन्या राशि

  • करियर: काम में तारीफ मिल सकती है.
  • प्रेम: रिश्तों में मधुरता आएगी.
  • स्वास्थ्य: दिन अच्छा रहेगा.
  • उपाय: हरी सब्जी का सेवन करें.
  • क्यों करें? बुध ग्रह के संतुलित होने से सोचने-समझने की शक्ति और निर्णय क्षमता बेहतर होती है. हरी सब्जियाँ बुध को मजबूत कर मानसिक स्पष्टता देती हैं.

तुला राशि

  • ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा के अनुसार, आज तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति रिश्तों और महत्वपूर्ण फैसलों को प्रभावित कर सकती है.
  • करियर: निर्णय सोच-समझकर लें.
  • प्रेम: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: तनाव से दूर रहें.
  • उपाय: इत्र या सुगंधित वस्तु का दान करें.
  • क्यों करें? शुक्र ग्रह असंतुलित होने पर रिश्तों और निर्णयों में उलझन आती है. सुगंधित वस्तु का दान शुक्र को शांत कर मानसिक संतुलन बढ़ाता है.

वृश्चिक राशि

  • करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
  • प्रेम: पुराना रिश्ता सुधर सकता है.
  • स्वास्थ्य: नींद पूरी लें.
  • उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
  • क्यों करें? मंगल और केतु के प्रभाव से गुस्सा और आंतरिक तनाव बढ़ सकता है. हनुमान उपासना से मंगल की उग्रता शांत होती है और मानसिक बल मिलता है.

धनु राशि

  • करियर: यात्रा के योग बन रहे हैं.
  • प्रेम: समय दें, रिश्ते मजबूत होंगे.
  • स्वास्थ्य: कमर दर्द की शिकायत हो सकती है.
  • उपाय: पीले फल का दान करें.
  • क्यों करें? गुरु कमजोर होने पर भाग्य और निर्णय क्षमता प्रभावित होती है. पीले फल का दान गुरु को मजबूत कर कार्यों में सफलता दिलाता है.

मकर राशि

  • करियर: काम में रुकावट आ सकती है.
  • प्रेम: धैर्य रखें.
  • स्वास्थ्य: मौसम से सावधान रहें.
  • उपाय: काले तिल का दान करें.
  • क्यों करें? शनि के प्रभाव से काम में देरी और मानसिक भारीपन हो सकता है. काले तिल का दान शनि दोष को शांत करता है.

कुंभ राशि

  • ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा के अनुसार, आज कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति मानसिक दबाव और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकती है.
  • करियर: नई योजना सफल हो सकती है.
  • प्रेम: दोस्ती प्यार में बदल सकती है.
  • स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा.
  • उपाय: गरीबों को भोजन कराएं.
  • क्यों करें? शनि की कठोरता के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है. गरीबों को भोजन कराने से शनि अनुकूल होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

मीन राशि

  • करियर: भाग्य आपका साथ देगा.
  • प्रेम: रिश्तों में खुशी आएगी.
  • स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी.
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें.
  • क्यों करें? गुरु ग्रह के मजबूत होने से भाग्य, आस्था और मानसिक शांति बढ़ती है. विष्णु जी को तुलसी अर्पित करने से गुरु का आशीर्वाद मिलता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा के अनुसार, आज चंद्रमा की स्थिति मानसिक संतुलन पर असर डाल सकती है.

नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. उपाय श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ करें.

ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा
20+ वर्षों का अनुभव | ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >