Aaj Ka Rashifal,27 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

Aaj Ka Rashifal,27 जनवरी 2024: आज तारीख है 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

नौकरी से मोहभंग हो सकता हैं तथा ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक होने की संभावना हैं.ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद से स्वयं को दूर रखें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.कुबुद्धि हावी रहेगी.चिंता तथा तनाव रहेंगे.मित्रों से संबंध सुधरेंगे।

लकी नंबर -1

लकी कलर –स्लेटी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 27 जनवरी 2024 का राशिफल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पैसों को भूमि संबंधी चीज़ में निवेश किया हुआ हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं.उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती हैं.स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे और सही समय पर भोजन करे।व्यर्थ भागदौड़ रहेगी.लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे.बेवजह कहासुनी हो सकती है.पुराना रोग उभर सकता है.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.व्यापार ठीक चलेगा.आय में निश्चितता रहेगी.प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.धैर्य रखें.

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

सांझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया हैं.व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत हैं जिस कारण घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा।घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी.विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा.यात्रा मनोरंजक रहेगी.दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें।

लकी नंबर -4

लकी कलर -नीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो शुभ फल देने वाले होंगे.इसलिए इसका लाभ उठाने से ना चूके.किसी अपने के द्वारा बहुत सहायता की जाएगी जो आपको आनंदित करेगी।शत्रु पस्त होंगे.सुख के साधन जुटेंगे.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.पराक्रम बढ़ेगा.लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे.कार्य की प्रशंसा होगी.शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी.

लकी नंबर -8

लकी कलर-पीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

माता-पिता की ओर से कोई उपहार मिल सकता हैं.उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है.संतान से भी सुख प्राप्त होगा तथा वे भी आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.शारीरिक कष्ट संभव है.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.शत्रु पस्त होंगे.वाणी पर नियंत्रण रखें.

लकी नंबर –1

लकी कलर –गुलाबी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह,कन्या,तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 27 जनवरी 2024 का राशिफल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

संयुक्त परिवार में रहने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.घर में मस्ती का माहौल रहेगा तथा कोई फंक्शन भी आयोजित हो सकता हैं.आज के दिन ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ ही व्यतीत होगा।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.बेवजह कहासुनी हो सकती है.कानूनी अड़चन दूर होगी.व्यापार में वृद्धि होगी।

लकी नंबर -4

लकी कलर-भूरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आर्थिक क्षेत्र में नुकसान होने की संभावना हैं लेकिन यह ज्यादा नहीं होगा.आज के दिन आय-व्यय में संतुलन बनाने की आवश्यकता हैं.मित्र की सलाह बहुत काम आ सकती हैं।पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है.दूसरों के कार्य में दखल न दें.बड़ों की सलाह मानें.लाभ होगा.अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा.मानसिक बेचैनी रहेगी.व्यवसाय ठीक चलेगा।

लकी नंबर -5

लकी कलर-ग्रे

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

काम के बोझ के कारण मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं.इसलिये आपको विश्राम करने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा मानसिक संतुलन बिगड़ सकता हैं जो आपके लिए और आपके परिवार के लिए उचित नही रहेगा।स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें.विवाद से क्लेश होगा.दूसरों के उकसाने में न आएं.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे.चिंता तथा तनाव रहेंगे।

लकी नंबर -9

लकी कलर –मैरून

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कुछ दिनों से की गयी कड़ी मेहनत का परिणाम आज मिल सकता हैं.रचनात्मकता में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा अध्यापकों के द्वारा भी आपकी प्रशंसा की जाएगी।घर में अतिथियों का आगमन होगा.व्यय होगा.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

लकी नंबर -2

लकी कलर –आसमानी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 27 जनवरी 2024 का राशिफल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसानों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा.कहीं से आपको अपनी फसल का उचित दाम मिलेगा या बैंक से लाभ मिलेगा.अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे।सुख के साधन प्राप्त होंगे.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

लकी नंबर -7

लकी कलर -संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी जो आपको अपना काम सुचारू रूप से चलाने के लिए नयी प्रेरणा देगी.यदि कोई बात कुछ दिनों से परेशान कर रहीं हैं तो उससे लड़ने की इच्छा-शक्ति जागृत होगी।आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.यश बढ़ेगा.व्यापार वृद्धि होगी.नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा.कार्यप्रणाली में सुधार होगा.विरोधी सक्रिय रहेंगे.नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लकी नंबर -3

लकी कलर-हरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने पार्टनर पर बहुत प्यार आएगा.उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास किया जा सकता हैं जिससे दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी.वे भी आपको अच्छे से समझेंगे।आंखों का ख्याल रखें.अज्ञात भय सताएगा.वाणी पर नियंत्रण रखें.कानूनी अड़चन आ सकती है.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.अप्रत्याशित लाभ हो सकता है.

लकी नंबर-8

लकी कलर- श्वेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >