Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: कन्या राशि वालों का रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जानें आज 20 जनवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: आज तारीख है 20 जनवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- परिस्थितियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे, नए लाभ के अवसर सामने आएंगे. सामाजिक क्षेत्र में कार्य का विस्तार होगा.

Aaj Ka Panchang 20 January 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृष- नई योजनाओं का निर्माण होगा, आय में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी.

मिथुन- उत्साह और उमंग से भरा माहौल रहेगा, पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ के अवसर बढ़ेंगे, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी.

कर्क- अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी. आर्थिक और व्यावसायिक मामलों के लिए यह समय अनुकूल है.

सिंह- आवास, वाहन और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कन्या- नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा, रुका हुआ कार्य पूरा होगा, संतान सुख प्राप्त होगा, महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी.

तुला- नई योजनाओं को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, बुद्धिमानी से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

वृश्चिक- संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

धनु-आपकी दीर्घकालिक इच्छाएं पूरी होंगी, कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी, और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा.

मकर-आपकी आय के स्रोतों में सुधार होगा, परिवार में सुख और शांति का माहौल बनेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

कुंभ-आपके कुछ नए संबंध स्थापित होंगे, पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, इस समय नौकरी में परिवर्तन करने से बचें.

मीन-आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, सरकारी नौकरी करने वालों के लिए नए पद और अधिकार मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >