Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: तुला-वृश्चिक और धनु वालों को मिलेगा मान-सम्मान, आज धन लाभ का योग

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा और आप उसको लेकर आशावादी रहेंगे. दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे.राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है. विवाद न करें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

लकी नंबर -6

लकी कलर -श्वेत

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

समाज में छवि सुधरेगी और सभी के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है.कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है. सावधानी रहें. लेन-देन में सावधानी रखें. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे.

लकी नंबर -9

लकी कलर -स्लेटी

Also Read: Aaj ka Panchang 02 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

सुबह से शाम तक व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम में किसी के लिए समय निकालना पड़ेगा. घर का कोई सदस्य आपके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास कर सकता है.अज्ञात भय सताएगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है. स्वास्थ्य पर व्यय होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा.

लकी नंबर -7

लकी कलर -केसरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >