तुला राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, जानें आज 17 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 february 2025: आज तारीख है 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 17 february 2025: तुला राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, जानें आज 17 फरवरी 2025 का राशिफलAaj Ka Rashifal 17 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- कठिन परिश्रम और प्रयासों के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य, ऋण और शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

वृष- नौकरी और व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी, किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, नए आय के स्रोत मिलेंगे.

यहां देखें 17 से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन- आजीविका की स्थिति में सुधार होगा, बकाया राशि की वसूली होगी, वस्त्र, आभूषण और धन की प्राप्ति होगी.

कर्क- धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, नौकरी में परिवर्तन की संभावना है.

सिंह- क्रोध, जोश और उतावलेपन में वृद्धि होगी, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है.

कन्या- नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है, महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक लाभ होगा, परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा.

तुला-परिवार में संतान के विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. स्वजन और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी है.

वृश्चिक-आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे, व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा और संतोषजनक धनलाभ की संभावना है.

धनु-आपके इच्छित कार्य सफल होंगे, महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होंगे, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और मन प्रसन्न रहेगा.

मकर-आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रोग, ऋण और शत्रु बाधाओं का समाधान होगा, और घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा.

कुंभ-स्वास्थ्य में बाधा, मानसिक तनाव और प्रियजनों से पीड़ा का अनुभव होगा, लेकिन परिश्रम और प्रयास से आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे.

मीन-आपकी आयु और स्वास्थ्य की रक्षा होगी, बकाया राशि की प्राप्ति होगी, और श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजगार में उन्नति होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >