कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, जानें आज 14 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: आज तारीख है 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष

आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सफलता के योग बनेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल

वृषभ

आज धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें. किसी निवेश की योजना टालें. पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. नौकरी में तरक्की के योग हैं. सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है.
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा

मिथुन

आज का दिन आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपकी रचनात्मकता और संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर थकान से बचने के लिए समय पर आराम करें.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला

कर्क

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन निर्णय लेने में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद

सिंह

आज का दिन धन लाभ के योग लेकर आ रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. सेहत में सुधार के संकेत हैं, लेकिन संतुलित आहार लें.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: नारंगी

कन्या

आज का दिन आपको वित्तीय लाभ होगा और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है, पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला

तुला

आज का दिन नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. व्यावसायिक जीवन में सुधार होगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सेहत में सुधार रहेगा.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक

आज का दिन कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में सफलता आपके कदम चूमेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: जामुनी

धनु

आज का दिन आपको शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपको नए अवसर प्रदान करेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 3,शुभ रंग: सुनहरा

मकर

आज नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही समाधान होगा. सेहत का ध्यान रखें, खासकर जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 10,शुभ रंग: भूरा

कुंभ

आज का दिन नए संपर्क बनाने का समय है. व्यापार में विस्तार के योग हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: बैंगनी

मीन

आज का दिन आपके लिए आत्म-विश्लेषण और व्यक्तिगत विकास का समय है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर हृदय संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें.
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हल्का नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >