Aaj Ka Rashifal 13 दिसंबर 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Aaj Ka Rashifal 13 December 2023: कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा. आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है. आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

शुभ अंक-1

शुभ रंग- लाल

सिंह राशि- आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा. आपका कोई कानून संबंधित विवाद आपके गले आकर पड़ सकता है. बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी.

शुभ अंक-8

शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी. आज आप किसी भी कार्य को कर सकते है.

शुभ अंक-6

शुभ रंग- भूरा

Also Read: Aaj ka Panchang 13 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >