Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: कर्क और कुंभ की मनोकामनाएं पूरी होंगी, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: आज 10 सितंबर दिन मंगलवार कैसा बीतेगा, किस राशि को सावधान रहने की जरूरत है और किनके दिन में बहार आएंगे. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: आज मंगलवार 10 सितंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष राशि वालों के सुख-सुविधा के साधन बनेंगे

मेष-विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी,परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा,संचित धन का व्यय होगा,जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा,सुख-सुविधा के साधन बनेंगे.

वृषभ राशि को शत्रुयों पर विजय मिलेगा

वृष-पढ़ाई-लिखाई और चिन्तन-मनन में रूचि बढ़ेगी,आशाएं बलबती होगी,लाभकारी प्रयास सफल होगा, लोकप्रियता का विस्तार,धन लाभ,मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति,शत्रुयों पर विजय मिलेगा.

मिथुन राशि वाले जातकों के आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे

मिथुन-रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी,आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे, गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा,माता पिता का सहयोग,प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी

कर्क-अध्ययन,अध्यवसाय,भाषण-प्रवचन के कार्य में रूचि बढ़ेगी,व्यापार-व्यवसाय में सफलता,गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति,पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.मनोकामनाएं पूरी होगी.

सिंह राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे

सिंह-आमदनी होने पर भी वचत की कमी दिखाई देगी.रूकावट दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे,बिगड़ा काम बनेगा,व्यवसाय में आशातीत लाभ,सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.वाहन-सुख.

कन्या राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा

कन्या-सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी, नई आशाओं का उदय होगा,सुख-समृद्धि बढ़ेगी,इष्ट-मित्रों का सहयोग,धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला राशि वालों को खर्च अधिक करना पड़ेगा

तुला-परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.पुत्र-पुत्री और भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.

वृश्चिक राशि वाले प्रशंसा प्राप्त करेंगे

वृश्चिक-बुद्धि-कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे, चिन्तित मनोरथ की सिद्धि होगी,बिजनेस में शुभ परिवर्तन,आर्थिक लाभ,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग,जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.

धनु राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा

धनु-शुभ-समाचार की प्राप्ति,सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा,किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा.

मकर राशि वालों को बकाये रकम की प्राप्ति होगी

मकर-रहन-सहन,भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि,पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि,विरोधियों पर विजय,सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी होगी

कुंभ-स्वाभिमान और स्वावलम्बन बढ़ेगा,आमदनी में वृद्धि होगी,नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा,माता-पिता या अन्य बृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण,मनोकामनाएं पूरी होगी.

मीन राशि वालों के परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा

मीन-अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें,कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,आपके धैर्य,गम्भीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.उपयोगी वस्तुओं के खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >