Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को थोड़ी शांति बरतनी चाहिए, जानें 31 जनवरी 2024 का  राशिफल

मिथुन:-   आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे. आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी. आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा. आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए. इससे आपको ही फायदा होगा. परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा .परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बरतनी चाहिए. गायत्री मंत्र का जप करें, आप सभी काम में सफल होंगे.

लव रशिफल- आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा. उनके मन की भी बात जानने की कोशिश करें. प्रेम जीवन में प्रिय से मनमुटाव की संभावना रहेगी.

लकी नंबर-6
 लकी कलर-भूरा

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >