Aaj ka Mithun Rashifal 29 march 2024: सामाजिक दायरा बड़ा करने में सक्षम होंगे

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. आपकी आज किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में आप अपना सामाजिक दायरा और ज्यादा बड़ा करने में सक्षम होंगे. आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे.

लव राशिफल

अपने साथी के साथ केवल योजनाएं न बनाएं उन्हें पूरा करें, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे. जिनकी शादी नहीं हुई है वो फिलहाल संयम रखें, आने वाले समय में आपके लिए जीवनसाथी की तलाश की जाएगी.

हेल्थ राशिफल

काम में व्यस्तता भरा दिन रहेगा, जिससे मानसिक अशांति हो सकती है. नींद के बाधित पैटर्न के परिणामस्वरूप आप थकान महसूस कर सकते हैं. कोशिश करें रेस्ट लेने की, जिससे मेंटल पीस मिले.

शुभ अंक—5
शुभ रंग—लाल

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

मिथुन राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आज कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है. किसी करीबी से आर्थिक फायदे से आपको भी लाभ प्राप्त होगा.

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मां को अखंडित चावल से खीर बनाकर भोग लगाएं. आपको बता दें मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है. इसके साथ ही संध्याकाल में खीर अवश्य ग्रहण करें. घर में हो रहे कलह इससे शांत होंगे, साथ ही अगर कोई घर का सदस्य किसी रोग से पीडित है, तो उसे इस खीर को खाने के लिए जरूर दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >