Aaj ka Mithun Rashifal 2 april 2024: अगर अपनी लाइफ में नीरसता है, तो रूटीन में कुछ बदलाव करें

मिथुन- आज 2 अप्रैल का दिन मिथुन राशि के लिए सामान्य रहने वाला है. आज आपके सामने नए खर्चे आ सकते हैं, पर परेशान होने कि जरूरत नहीं, खर्चों से आने वाले समय में फायदे होने वाला है. आज अगर अपनी लाइफ में नीरसता का एहसास कर रहे हैं, तो रूटीन में कुछ बदलाव करें. आज परिवारवालों के साथ तालमेल बनाने में आप सफल होंगे.अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय में सीनियर को सपोर्ट मिलेगा. आज विद्यार्थियों को सफलता मिलने के आसार हैं. आज ऑफिस में आपकी अपने अधिकारी से बहस हो सकती है. आज सेहत मजबूत रहेगी, मेडिटेशन का सहारा जरूर लें.

शुभ अंक—3,8
शुभ रंग—लाल, ऑरेंज

लव राशिफल

अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं तो दूसरी जगह आंखें चार ना करें. आज लव लाइफ को बैलेंस करने के लिए फैमिली प्रॉब्लम हो सकती है.आज नए अनुभव प्राप्त होंगे, इनसे आप मनचाहे मुकाम तक जाने में मदद होगी. धन का खर्च अधिक होगा.नए लव पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है.

Aaj Ka Rashifal,2 अप्रैल 2024

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं. अगर बंदर नहीं मिल रहे हैं, तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इन चीजों का दान करें. ये दान आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने में मदद करेगी. तंगी दूर होगी.

मंगलवार करें इस मंत्र का जाप

आज हम आपको ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे रहे हैं जिसका जाप हर मंगलवार को करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और वे अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं.

ॐ अंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि.तन्नो हनुमान प्रचोदयात्॥

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >