Aaj Ka Mesh Rashifal 8 April 2024: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा

Aaj ka Mesh rashifal 8 April 2024: मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

Aaj Ka Mesh Rashifal 8 April 2024: मेष राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं. परिवार में आपसी सदभाव रहेगा. आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. मानसिक शान्ति रहेगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिये कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, कारोबार में धनलाभ में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें. आज आप अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें.
सावधानी:- किसी भी कार्य को करते समय अन्य कोई बाहरी चीजों का विचार अपने मन में न लाए. अपने शरीर के प्रति काफी ध्यान दें.
उपाय- मेष राशि वाले आज चैत्र अमावस्या पर लाल रंग के कपड़ों का दान करें.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

Also Read: Aaj ka Panchang 08 अप्रैल 2024: आज है सोमवती अमावस्या , जानें स्नान दान करने से पहले शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >