आज का मीन राशिफल 20 मार्च 2024: छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा

मीन– आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा. शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे. व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी. सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा.

लव राशिफल– आज साथी की शरारतों भरा अंदाज प्यार के लम्हों को बहुत हसीन बना देगा. सिंगल रोमांस के हॉट टिप्स को फॉलो कर अपने लिए टाइम पास खोजने में सफल होंगे.

हेल्थ राशिफल– आपकी भावनात्मक भलाई का आपके शारीरिक स्वास्थ्य से गहरा संबंध है. आज उन गतिविधियों में शामिल होने के लिए समय निकालें, जो आपको खुशी और आराम दें. ध्यान, योग या प्रकृति में समय बिताने से आपको आंतरिक शांति पाने में मदद मिलेगी. आपका अंतर्ज्ञान भी आपके शरीर के लिए एक मार्गदर्शक है. इसलिए यह आपको जो भी संकेत देता है उसे सुनें. अपनी ऊर्जा के स्तर को ऊंचा बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन खाएं और हाइड्रेटेड रहें.

शुभ अंक—4
शुभ रंग— ऑरेंज

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक राशिफल
मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा. आपको सज धज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है. फिजूल की तड़कभड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला नहीं करें. आज आपके लिए कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा.

बुधवार के दिन करे ये उपाय
अगर आप कमजोर बुध को मजबूत करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश संग मां गौरी की पूजा करें. इस समय मां गौरी को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. इस उपाय को कम से कम 16 बुधवार को करें. ऐसा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >