Pisces Horoscope Today: मीन राशि वाले आपसी नाराजगी न बढ़ाएं, आज 6 फरवरी 2024  का  राशिफल

मीन:- दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा. आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा. आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे. भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है, अत: इससे बचें. आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं. अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें. सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं.

लव राशिफल- प्रेम संबंधो में प्यार-मोहब्बत की जगह होनी चाहिए न कि रुपये-पैसे का मोलभाव होना चाहिए. प्यार को आप पैसे के तराजू में तोल सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपकी लवलाइफ पर पड़ेगा. प्रेमी आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो जाएगा.

लकी नंबर  6
लकी कलर आसमानी

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >