Aaj ka Meen Rashifal 29 march 2024: आज बुजुर्गों और बड़ों की सलाह लेने पड़ सकती है

मीन- मीन राशि वाले स्टूडेेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है, स्थानांतरण हो सकता है, ध्यान दें कि आपकी वाणी से किसी को ठेस ना पहुंचे. आज आपका भला कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.

लव राशिफल

आज मीन राशि वाले जातक अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को परेशानी में डाल सकती है. जीवन साथी पर विश्वास रखें, खुद को बार बार साबित करने से बचें.

हेल्थ राशिफल

आज आपको शारीरिक फिटनेस के साथ ही साथ मानसिक फिटनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है. माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें.

शुभ अंक—1
शुभ रंग—हरा

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

मीन राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आप जिस संस्थान में नौकरी कर रहे हैं उस जगह आपको अपने काम को लेकर मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तरक्की भी हो सकती है. आज धन लाभ तो होगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहें.

शुक्रवार के दिन ना करें ये काम

लक्ष्मी मां का एक रूप अन्न भी है. वैसे तो अन्न की बर्बादी कभी भी नहीं करनी चाहिए, पर शुक्रवार के दिन विशेष तौर से अन्न बर्बाद ना करने या ना फेंकने की सलाह दी जाती है

    प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Shaurya punj

    मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

    Read More
    ePaper

    अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

    सिर्फ ₹399 ₹149

    एक साल के लिए

    आज ही सब्सक्राइब करें

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >