Aaj ka Makar rashifal 29 march 2024: आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी

मकर- मकर राशि वाले जातकों को आलोचना और वादविवाद का सामन करना पड़ सकता है. किसी से बहस लड़ाने से पहले तर्क तैयार रखें. आपके सकारात्मक विचार किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं. आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी, भविष्य में इससे आपको भी लाभ मिलेगा. आप माता-पिता को ख़ुश करने में सफल महसूस करेंगे.

लव राशिफल

वैवाहिक जोड़ों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहने वाला है. आप किसी खास को लेकर अति भावुक हो सकते है. जिनको विवाह का योग है वो देर न करें और अगर लव मैरिज करना चाहते हैं तो परिवार से जल्द से जल्द बात करें.

हेल्थ राशिफल

आज के दिन फिटनेस से जुड़े गोल बनाने पर आप सफल होते दिखेंगे. मेडिटेशन को लाइफ का मंत्र बनाना जरूरी है. आज से कम से कम 15 मिनट मेडिटेट करने के लिए निकालें. बहुत अधिक दवाएं लेने से बचें नींद की परेशानी हो सकती है.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—फिरोजी हरा

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

मकर राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

कारोबार में अगर कोई डील रुकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है. आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं, ��ो मेहनत करने कि जरूरत है. सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण कुछ धन भी खर्च होगा. आज नौकरी की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे.

शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >