Aaj Ka Love Horoscope 28 December 2025: प्रेम में भावनाएं या समझदारी, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 28 दिसंबर का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope 28 december 2025: आज 28 दिसंबर को प्रेम संबंधों में भावनाओं और व्यवहारिक सोच के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा. कुछ राशियों के लिए दिल की सुनना फायदेमंद होगा, तो कुछ को दिमाग से फैसला लेने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल.

मेष राशि

आज प्रेम में उत्साह रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बात करें. दिल की सुनना फायदेमंद रहेगा.

वृष राशि

रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन जिद से बचें. दिमाग से फैसला लेना बेहतर होगा.

मिथुन राशि

बातचीत से रिश्तों में मिठास आएगी. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. दिल और दिमाग दोनों का संतुलन रखें.

कर्क राशि

भावनाएं हावी हो सकती हैं. पार्टनर की बातों को गलत न समझें. दिल से पहले दिमाग का उपयोग करें.

सिंह राशि

प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा. सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है. दिल की सुनें.

कन्या राशि

छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. व्यावहारिक सोच अपनाएं. दिमाग से निर्णय लें.

तुला राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. दिल की बात कहना शुभ रहेगा.

ये भी सुनें:  आज 28 दिसंबर 2025 का राशिफल उपाय, मेष से लेकर मीन राशि के जातक रविवार को करें ये सरल उपाय

वृश्चिक राशि

ईगो से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. संयम रखें और सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें.

धनु राशि

प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. सिंगल लोगों की मुलाकात खास व्यक्ति से हो सकती है. दिल की सुनना फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि

काम का दबाव रिश्तों पर असर डाल सकता है. दिमाग से समय और भावनाओं का संतुलन बनाएं.

कुंभ राशि

रिश्तों में दोस्ती और समझ बढ़ेगी. खुलकर बातचीत करें. दिल और दिमाग दोनों साथ रखें.

मीन राशि

आज प्रेम भावनाएं गहरी होंगी. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. दिल की सुनना सही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >