Aaj Ka Love Rashifal, 4 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 4 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा. अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना सही निर्णय है. आज आज लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर दिन अच्छा बितायेंगे. आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने प्रिय को मिल नहीं पायेंगे उसकी याद सतायेगी. मुमकिन है कि आपको कोई पुराना मित्र आज आप से संपर्क करेगा. मूड रोमांटिक रहेगा. संगति मूड बना देगा. दिन के शुरू में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत में आपको उसका साथ मिलेगा.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के बाद एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं. अपने प्रेम का इजहार करने का अनुकूल दिन. जीवन साथी के साथ दिन बढि़या गुजरेगा लेकिन दोस्तों एवं परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का दिन, अपने प्रिय को लेकर आप बेचैन भी रह सकते है. सितारे बता रहे हैं कि बॉस से मुलाकात के बाद अड़चन आ सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्यार के लिये बेहतरीन दिन पार्क में समय बितायें या मॉल में घूमने जायें साथी को ज्यादा समय दे पायेंगे. तनाव से मुक्ति मिलेगी. बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड में नजदीकीयाँ बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में प्यार को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आ करेंगे.

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज लव पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं. हालांकि यह आपके प्रेम सम्बन्धों को खराब करने में विफल रहेंगें. क्योंकि आज आपकी सच्चे प्यार का एहसास होगा. सेहत अच्छी रहेगी मन खुश रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
मौज–मस्ती और मनपसन्द काम करने का दिन है. आपका जीवनसाथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है. प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर जायेगी. मुलाकात का दिन डेट पर जायें. कोई दूर का रिश्तेदार आज आप से संपर्क कर मदद मांग सकता है. आज आप अपनी बहन के लिये गिफ्ट खरीद सकते हैं.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

प्रेमियों के लिये यह दिन बेहद खास रहेगा. अगर आप किसी विवाद में उलझ जाय तो गलत बोलने से बचें. कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाड़ता लायेंगे. आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं. जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन उत्तम हैं.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज अपने योग्यताबल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे. आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं. किसी पर आपका दिल आ सकता है. अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे. आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपके जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाये रखें. उनकी भावना को महत्व दे. दिन को खूबसूरत बनाने के लिये किसी अच्छी सी फिल्म देखने से बढि़या या भोजन करें. विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज प्रेम सम्बन्धों के प्रति आपके स्वतन्त्र विचार कोई झमेला ना खड़ा करें. सोच समझ कर बात करें. आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज हर कोई आप से दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे. अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे. इस बार उसे ठेस लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >