लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Aaj Ka Love Rashifal 13 March 2026:  आज 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र को समर्पित होता है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही मायावी है.

Aaj Ka Love Rashifal 13 March 2026: आज कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति एक तरफ जुनून बढ़ा रही है, तो वहीं चंद्रमा का धनु राशि में होना मन को चंचल बना रहा है. शुक्र और शनि की मीन राशि में उपस्थिति प्रेम में गहराई के साथ-साथ कुछ कड़े सबक भी देने वाली है. आइए जानते हैं आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों की लव लाइफ कैसा रहने वाला हैं.

आज का मेष लव राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद रोमांचक लेकिन थोड़ा अनिश्चित रहने वाला है. आपकी राशि से नवम भाव में चंद्रमा का गोचर आपको पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर ले जा सकता है. मंगल की राहु के साथ युति आपके भीतर कामुकता और जुनून को बढ़ाएगी जिससे रोमांटिक पल यादगार बनेंगे. वैवाहिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर अनबन होने का डर है, सचेत रहें. छोटी सी बहस बड़े झगड़े का रूप आज ले सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज विश्वास की परीक्षा हो सकती है.

आज का वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज शनि के साथ मीन राशि में हैं. आपके प्रेम संबंधों में आज एक अजीब सा डर पैदा हो सकता हैं. आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है. अष्टम चंद्रमा आपके पार्टनर के मन में असुरक्षा की भावना ला सकता है. वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी खलेगी. पार्टनर का व्यवहार कुछ रूखा लग सकता है. अनबन से बचने के लिए आज मौन रहना ही बेहतर है. प्रेमी युगल के लिए शाम का समय कुछ सुकून भरा हो सकता है अगर आप धैर्य से काम लें.

आज का मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि: आज आपके सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा. आज आपसी रिश्तों में ताजगी आएगी. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. गुरु की दृष्टि आपके प्रेम संबंधों को स्थिरता प्रदान करेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज घंटों बातें होंगी और आप भविष्य के सुनहरे सपने बुनेंगे. राहु के प्रभाव के कारण पार्टनर पर शक करने से बचें वरना रोमांटिक शाम कड़वाहट में बदल सकती है.

आज का कर्क लव राशिफल

कर्क राशि: आज सावधानी बरतने की जरूरत है. छठे भाव का चंद्रमा आपके पार्टनर के साथ अनावश्यक विवाद करा सकता है. वैवाहिक जीवन में आज तनाव का माहौल रह सकता है. शनि और शुक्र की स्थिति आपके बीच की दूरियों को बढ़ा सकती है. आज भारी नुकसान हो सकता है अगर आपने अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच तालमेल की कमी दिखेगी. रोमांटिक पलों की जगह आज एक-दूसरे को समझाने में ही समय निकल जाएगा.

आज का सिंह लव राशिफल

सिंह राशि: प्रेम के मामले में आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पंचम भाव में चंद्रमा आपकी क्रिएटिविटी और रोमांस को चरम पर ले जाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गिले-शिकवे दूर होंगे. आप एक-दूसरे के करीब आएंगे. केतु की आपकी राशि में मौजूदगी कभी-कभी आपको अकेलापन महसूस कराएगी. पार्टनर का साथ आपको संबल देगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और आप साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

आज का कन्या लव राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल लेकर आ सकता है. चतुर्थ भाव का चंद्रमा मानसिक व्याकुलता बढ़ाएगा. लव लाइफ में आज कुछ डरावनी बातें सामने आ सकती हैं. किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर अनबन होने की आशंका है. प्रेमी जोड़ों के लिए सलाह है कि आज एक-दूसरे पर दबाव न डालें. रोमांटिक पलों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

आज का तुला लव राशिफल

तुला राशि: आज आपके पराक्रम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके प्रेम संबंधों में नई हिम्मत और जोश भरेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज नजदीकियां बढ़ेंगी. आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे. शुक्र का शनि के साथ होना आपके प्यार को एक गंभीर मोड़ दे सकता है. आज शायद आप विवाह का फैसला कर लें. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. शाम को किसी पार्टी या डिनर का प्रोग्राम बन सकता है. आज का दिन यादगार साबित होगा.

आज का वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि: आज आपकी लव लाइफ में वाणी का जादू भी चलेगा और कड़वाहट भी आ सकती है. आज द्वितीय भाव में चंद्रमा का गोचर है. वैवाहिक जीवन में आज धन या परिवार को लेकर अनबन हो सकती है, सचेत रहें. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज उपहारों का लेनदेन हो सकता है. आपकी वाणी आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा. मंगल और राहु की चतुर्थ भाव में उपस्थिति घर के माहौल को थोड़ा तनावपूर्ण बना सकती है जिसका असर आपके रोमांस पर पड़ेगा.

आज का धनु लव राशिफल

धनु राशि: आपकी राशि में चंद्रमा का संचार आज आपको बेहद आकर्षक और रोमांटिक बना देगा. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आप पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज रोमांटिक पल बिताने के कई मौके मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपकी कोई पुरानी गलती आज उजागर हो सकता है.

आज का मकर लव राशिफल

मकर राशि: आज प्रेम के मामले में दिन थोड़ा भारी रह सकता है. द्वादश भाव का चंद्रमा और शुक्र-शनि की युति आपके मन में विरक्ति का भाव ला सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. आज रोमांटिक पलों में कमी आएगी. प्रेमी जोड़ों के बीच आज दूरी बढ़ने का संकेत मिल रहा है, मुमकिन है कि आज आपकी मुलाकात न हो पाए. अनबन को बढ़ने न दें और एक-दूसरे को स्पेस दें.

आज का कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि: आपकी राशि में चार ग्रहों की युति आज आपकी लव लाइफ में किसी विस्फोट जैसी स्थिति पैदा कर सकती है. आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है. आज मंगल और राहु का प्रभाव आपको अत्यधिक क्रोधी या जिद्दी बना सकता है. वैवाहिक जीवन में आज घमासान होने की आशंका है, खुद पर काबू रखें. एकादश चंद्रमा के कारण प्रेमी-प्रेमिका के बीच दोस्ती का रिश्ता गहरा होगा. शाम तक स्थितियां कुछ संभल सकती हैं.

आज का मीन लव राशिफल

मीन राशि: आज आपकी राशि में शुक्र और शनि की मौजूदगी प्रेम में समर्पण और अनुशासन दोनों की मांग करेगी. वैवाहिक जीवन में आज गंभीरता रहेगी. पार्टनर का साथ आपको सुरक्षित महसूस कराएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. दशम चंद्रमा कार्यक्षेत्र की वजह से आपको पार्टनर से दूर रख सकता है. आज थोड़े समय के लिए पार्टनर से अनबन हो सकती है. रोमांटिक पलों का आनंद लेने के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: कल का राशिफल 13 मार्च 2026: इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें किसे झेलनी होगी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >