आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Love Rashifal 05 March 2026: आज का दिन आपके पार्टनर के साथ कैसा बीतेगा. झगड़ा होगा या आज रोमांटिक पल गुजरेगा. यह सबकुछ जाननें के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल.

Aaj Ka Love Rashifal 05 March 2026: आज 05 मार्च 2026, दिन गुरुवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि है. कन्या राशि के चंद्रमा का प्रभाव आज आपकी लव लाइफ में भावनाओं का ज्वार लेकर आने वाला है. कुम्भ राशि में बना चतुर्ग्रही योग और मीन के शुक्र-शनि आज कुछ राशियों के लिए रोमांस की बारिश करेंगे, तो कुछ के लिए अलगाव का खतरा पैदा कर सकते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का लव राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का संचरण शत्रुओं पर विजय दिलाएगा, लेकिन लव लाइफ में यह अहंकार का कारण बन सकता है. पार्टनर के बीच आज छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है, जो शाम तक बढ़कर चुपचाप बैठने में बदल सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा. रोमांटिक पलों की कमी रहेगी, इसलिए धैर्य रखें.

वृष राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का होना प्रेम में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है. पार्टनर के बीच शक की दीवार खड़ी हो सकती है, जिससे रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच सकता है. वैवाहिक जीवन में अनबन होने की प्रबल आशंका है. हालांकि, मीन राशि के शुक्र आपकी भावनाओं को संभालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव का चंद्रमा मानसिक अशांति दे सकता है. पार्टनर के बीच आज घर की समस्याओं को लेकर बहस हो सकती है, जिससे रोमांटिक माहौल खराब होगा. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और शाम को आप साथ में कोई फिल्म या डिनर का प्लान कर सकते हैं. मीन के शुक्र आपको भावनात्मक रूप से जोड़े रखेंगे.

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा आपके संवाद को मधुर बनाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज घंटों फोन पर बातें होंगी और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. वैवाहिक जीवन में रोमांस की नई लहर आएगी और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे. कुम्भ के राहु-मंगल से प्रभावित होकर कोई कड़वा शब्द न बोलें, वरना शुभ घड़ी टल सकती है.

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि में केतु की मौजूदगी और द्वितीय भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर के प्रति कठोर बना सकता है. पार्टनर के बीच आज अलगाव की स्थिति बन सकती है, सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में धन को लेकर विवाद होने की संभावना है. रोमांटिक पल आज आपसे दूर भागेंगे, इसलिए विवाद से बचना ही समझदारी है.

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. पार्टनर के बीच आकर्षण और प्रेम चरम पर रहेगा. आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सप्तम भाव के शुक्र आपके रिश्ते में गंभीरता और गहराई लाएंगे. आज का दिन यादगार और रोमांटिक पलों से भरा रहेगा.

तुला राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा का होना किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में दरार ला सकता है. पार्टनर के बीच आज भारी तनाव और आंसुओं का दौर चल सकता है. वैवाहिक जीवन में भी तालमेल की कमी रहेगी. कुम्भ के राहु आपके मन में भ्रम पैदा करेंगे, इसलिए पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा क्योंकि लाभ भाव का चंद्रमा आपकी लव लाइफ की हर मुराद पूरी करेगा. पार्टनर के बीच आज विवाह की चर्चा हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पुराना तनाव खत्म होगा और आप पार्टनर की बाहों में सुकून महसूस करेंगे. रोमांटिक शाम आपका इंतजार कर रही है.

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है क्योंकि दशम चंद्रमा आपके काम की व्यस्तता बढ़ाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच समय न दे पाने के कारण अनबन हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपकी जिम्मेदारियों को समझेगा और आपको भावनात्मक सहयोग देगा. कुम्भ के मंगल आपकी उत्तेजना बढ़ा सकते हैं, शांत रहकर बात करें.

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि नवम भाव का चंद्रमा भाग्य के द्वार खोलेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही पुरानी अनबन आज खत्म होगी और रिश्ते में नई ताजगी आएगी. वैवाहिक जीवन में रोमांस और धार्मिकता का संगम दिखेगा, आप साथ में किसी मंदिर जा सकते हैं. मीन का शुक्र आपके पार्टनर को आपकी ओर आकर्षित करेगा.

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग और अष्टम चंद्रमा मानसिक क्लेश दे सकते हैं. पार्टनर के बीच बेवजह का झगड़ा ब्रेकअप तक ले जा सकता है, सचेत रहें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य या व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे. आज रोमांटिक पलों के बजाय धैर्य की परीक्षा का दिन है.

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में शुक्र और शनि की मौजूदगी आपको बेहद आकर्षक बनाएगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज प्यार की गहराई बढ़ेगी और आप एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे. वैवाहिक जीवन में सप्तम भाव के चंद्रमा के कारण पति-पत्नी के बीच गजब का सामंजस्य और रोमांस रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >