Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 April 2024: आज कार्यों को जल्दबाजी में नहीं करें, खानपान पर ज्यादा ध्यान दें

Aaj ka kumbh rashifal 5 April 2024: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 April 2024: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा. आज आपको कई काम में सफलता मिलेगी. आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें. आप कुछ रुके हुए कार्य पर भी पूरा जोर देंगे. आपको किसी के बातों में आकर कोई काम नहीं करनी है.
हेल्थ– स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मानसिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है इस दौरान पेट संबंधी बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

सावधानी
खानपान पर ज्यादा ध्यान दें, कार्यों को जल्दबाजी में न करें, नहीं तो कार्यों में असफलता मिल सकती है. छात्र अपने अध्यन अध्यापन पर अधिक ध्यान दें.

उपाय
कुम्भ राशि के जातक माता लक्ष्मी के मंदिर में छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराएं या फिर उन्हें मीठी वस्तुओं का दान करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >