Aaj ka Kumbh Rashifal 30 march 2024: आलोचना का सामना करना पड़ सकता है

Today horoscope आज का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 30 मार्च 2024 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कुंभ- आज बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी आ सकती है. दिन दौड़ भाग वाला रहने वाला है. पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें, उन्हें नाराज करने की कोशिश न करें. आज आपको ऑफिस में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में जोखिम लेने से बचें. दुर्घटना के योग हैं.

लव राशिफल

आज आपका मूड रोमांटिकरहेगा। आज आपका साथी आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा और आपसी करीबियां बढ़ती जायेंगी. आपके रिश्ते पर काम करने और मजबूत संबंध बनाने के लिए बहुत अच्छा दिन है,

हेल्थ राशिफल

आज खाने को लेकर सतर्क रहें. बासी खाने से परहेज रखें, साथ ही बाहर का खाना भी ना खाएं. जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत पड़ सकती है.

शुभ अंक—1
शुभ रंग—हरा

Aaj Ka Rashifal,30 मार्च 2024

कुंभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

अगर कहीं से पैसा उधार में लिया है, तो उसे आज लौटाने का प्रयास करेंगे. आज मनोरंजन के मामलों में पैसे खर्च हो सकते हैं. साझेदारी में जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा.

शनिवार के दिन करें ये उपाय

शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करने की परंपरा है. अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर तेल जरूर चढ़ाएं. इससे साढ़े साती और ढय्या का प्रकोप कम होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >