Aaj ka Kumbh rashifal 29 march 2024: शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. लेकिन आत्मसंयत रहें, तो ज्यादा फायदा मिल सकता है. आज घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है. खास अतिथि से सकारात्मकता मिलेगी, जो आपके घर के लिए अच्छा रहेगा. संतान सुख की प्राप्ति संभव है. आज आपकी शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है.

लव राशिफल

आज लव पार्टनर डिमांडिंग हो सकता है. जरूरत के अनुसार चीजें पूरी करने कि कोशिश करें. अगर कुंवरे हैं तो परिचय के किसी सदस्य के विवाह की बातें हो सकती है. शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा.

हेल्थ राशिफल

आज बीपी की समस्या हो सकती है. एलोपैथिक दवाइयों का ज्यादा प्रयोग नुकसानदेह हो सकता है, घरेलू उपचार कि भी मदद ली जा सकती है. गले मे खराश की शिकायत हो सकती है, ये मौसमी बदलाव के कारण संभव है. नियमित रूप से खाएं और अपने गले का ख्याल रखें.

शुभ अंक—3
शुभ रंग—पिंक

Aaj Ka Rashifal,29 मार्च 2024

कुंभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल

आज अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए अपने से बड़े-बुजुर्ग की सलाह जरूर लें. दिन के समय एक साथ कई काम आपके सामने आएंगे लेकिन कुछ जरूरी काम आपके पूरे करने होंगे, जिसमें आप सफल होंगी.

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालें, इससे आर्थिक परेशानी दूर होगी औऱ पुराने रोग से भी निजात मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >